सीकर

सांसद ने कतार में लगकर डाला वोट

सुबह आठ बजे पिपराली में किया मतदान
less than 1 minute read
May 06, 2019
sikar local news
सांसद ने कतार में लगकर डाला वोट


सीकर.

लोकसभा चुनावों के लिए मतदान के बीच सोमवार को मतदाताओं के साथ प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में भी मतदान को लेकर उत्साह रहा। पिपराली स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी वोट डालने पहुंचे और कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान बारी आने पर उन्होंने वोट डाला और जिले में मतदान का जायजा लेने रवाना हो गए। सुमेधानंद ने आठ बजे वोट डाला। इससे पहले सीकर शहर के फतेहपुर रोड स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया ने वोट डाला । इधर मतदान को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। बूथों के बाहर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही थी।

आदर्श मतदान केंद्र पर लगी कतार
जिला मुख्यालय पर श्री कल्याण राजकीय सीनियर स्कूल में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की कतारें लगी थी। यहां पिछली बार भी काफी मतदान हुआ था। एसके स्कूल को जिला निर्वाचन विभाग ने आदर्श मतदान केंद्र बनाया है। इसको लेकर यहां रंग बिरंगी सजावट की गई है।

Updated on:
06 May 2019 08:33 am
Published on:
06 May 2019 08:33 am