सीकर

Rajasthan Roadways: सालासर-खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए चलेगी नई बस; यह रहेगा रूट

दिल्ली से सालासर और खाटूश्यामजी धाम आने वाले भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान रोडवेज ने सालासर से दिल्ली के बीच नई सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
2 min read
Nov 30, 2025
Rajasthan-Roadways-1
राजस्थान रोडवेज की बस। पत्रिका फाइल फोटो

सीकर। दिल्ली से सालासर और खाटूश्यामजी धाम आने वाले भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान रोडवेज ने सालासर से दिल्ली के बीच नई सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह रूट सीधे धार्मिक पर्यटन से जुड़ा होने के कारण हजारों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। अच्छी बात है कि वातानूकूलित श्रेणी की टू बाई टू सीट वाली यह बस दिल्ली से सालासर धाम तक नई बस सेवा दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

नियमित रूप से चलने वाली इस दिल्ली से सालासर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और रोजाना यात्रा करने वाले व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डिपो की ओर से सीकर से भादरा के लिए एक नई बस चलाई जाएगी। गौरतलब है कि शेखावाटी और हनुमानगढ़ क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, कामकाजी कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में सफर करते हैं। नई बस शुरू होने से ग्रामीण परिवहन को मजबूती मिलेगी और लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी।

यह रहेगा रूट

सीकर से दिल्ली के लिए रोडवेज की वातानूकूलित श्रेणी का किराया 715 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है। यह बस सीकर बस डिपो से सुबह पौने नौ बजे चलेगी। बस पहले सालासर जाएगी। इसके बाद सालासर से सीकर होते हुए पाटन, कोटपूतली हुए दिल्ली शाम छह बजे पहुंचेगी। यहां से अगले दिन सुबह साढे आठ बजे कोटपूतली, पाटन, सीकर होते हुए शाम छह बजे सालासर पहुंचेगी।

सीकर से जयपुर रूट पर बढ़ेगी सुविधा

सीकर-जयपुर रूट सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां रोजाना हजारों यात्री आवाजाही करते हैं। बढ़ते दबाव को देखते हुए रोडवेज ने यहां अतिरिक्त बस चलाने का प्रस्ताव भेजा है। नई बस के शामिल होने से ऑफिस-कम्यूटर, स्टूडेंट्स और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों को समय पर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही मौजूदा बसों में होने वाली भीड़ भी कम होगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई बस सेवा के चलते दिल्ली एनसीआर के भक्तों को सीधे पहुंच की सुविधा मिलेगी। सालासर धाम की यात्राओं में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा। दिल्ली तक बिना बदले सीधी यात्रा की सुविधा मिलने से सालासर मेले वाले भक्तों सड़क मार्ग से सुरक्षित और किफायती विकल्प मिलेगा। जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

यात्री सुविधा बढ़ेगी

नई बस शुरू होने से सीकर से सालासर, जयपुर, भादरा सहित आसपास के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। नए रूटों से जहां बसों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा और यात्रियों का इंतजार समय भी कम होगा।
दीपक कुमावत, मुख्य प्रबंधक सीकर डिपो

Updated on:
30 Nov 2025 12:18 pm
Published on:
30 Nov 2025 12:18 pm
Also Read
View All