
सीकर. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बुधवार से बैंक कर्मी राष्ट्रीय हड़ताल पर रहेंगे। दो दिवसीय हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य ठप रहेगा। बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन समझौते पर भारतीय बैंक संघ की ओर से स्वीकृति नहीं देने के विरोध में बैंकिंग क्षेत्र की सभी 9 यूनियनों के देशभर के 10 लाख सदस्य हड़ताल में शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर हड़ताली बैंक कर्मी एसबीआई कोतवाली रोड पर बुधवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन कर सभा करेंगे। हड़ताल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सह संयोक सुनील पारीक, संयोजक बाबूलाल शर्मा, राजेश सिंह कविराज, चन्द्र किशोर शर्मा, समीर शर्मा, शीशराम, बीएम नेहरा, राकेश मील, अनिल पूनिया, अजय सिरोहीवाल मौजूद थे।
पीएमटी के छात्र ने पंखे से लटककर कर ली आत्महत्या कर ली
सीकर. एम्स की परीक्षा देकर सीकर अपने घर लौटने वाले पीएमटी के छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था और पड़ौसी ही उसे अस्पताल लेकर आए बताए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहर के एक कोचिंग संस्थान में पीएमटी की तैयारी कर रहा युवक नाबालिग था। उसकी मां कॉलेज में व्याख्याता है और पिता पशु चिकित्सक हैं तथा बड़ा भाई भी एमबीबीएस की तैयार कर रहा है। बताया गया कि छात्र अपने पिता के साथ परीक्षा देने गया था। इसके बाद चिकित्सक पिता तो रिलीव होने के लिए चले गए थे। उनका स्थानांतरण दूसरे जिले से सीकर होने पर वे वहां से रिल्ीाव होकर मंगलवार को वापस सीकर लौटने वाले थे। घटना के दौरान मां भी मौके पर नहीं थी। उद्योग नगर थाने के एसएचओ राममनोहर ने बताया कि छात्र पीएमटी की तैयारी कर रहा था। इस संदर्भ में अभी कोई रिपोर्ट परिजनों ने नहीं दी है। बुधवार को उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
नहीं लगा सुराग
घटना के बाद मौके पर पहुंची एसआई कंचन ने बताया कि युवक ने पंखे से लटक कर जान दी है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा। इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि इससे पहले एसआई घटना के बारे में जानकारी देने से बचती रही।