सीकर

सैनिक परिवारों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब कैंटीन से सामान खरीदना होगा आसान, शुरू होने जा रही है ये सुविधा

ईएसएम कैं टीन से कार व भारी सामान खरीदने के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा जयपुर के चक्कर
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
Feature image

रविंद्र सिंह राठौड़, सीकर.

ईएसएम कैं टीन से भारी सामान खरीदना फरवरी माह से भूतपूर्व सैनिकों के लिए आसान हो जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों को कैं टीन से कार, एलईडी, वॉसिंग मशीन, फ्रीज आदि खरीदने के लिए पहले आरटीजीएस कराने के बाद जयपुर डिपो से बिल लेकर आना पड़ता था। इस बिल के लिए ग्राहकों को जयपुर के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन फरवरी माह से प्रदेश के सभी ईएसएम कैंटीनों में भूतपूर्व सैनिकों को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। कैंटीन स्तर पर ही भूतपूर्व सैनिकों को बिल जारी हो जाएंगे।


सैनिक परिवारों को बड़ी राहत
सैनिक परिवारों की ओर से लंबे अर्से से इस संबंध में मांग की जा रही थी। क्योकि शहीद वीरांगनाओं के साथ अन्य सैनिक परिवारों को बार-बार जयपुर आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। इस आदेश के बाद अब सैनिक परिवारों को आर्थिक फायदा भी होगा।


जिले में तीन कैंटीन
जिले में सीकर, फतेहपुर और नीमकाथाना में ईएसएम कैंटीन संचालित हैं। इन तीनों कैंटीनों से 22000 भूतपूर्व सैनिक जुड़े हुए है। भूतपूर्व सैनिकों को भारी सामान खरीदने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इएसएम कैंटीन से सैनिक सर्विस के दौरान तथा सेवा निवृत होने के बाद दो कार निकलवा सकता है। लेकिन इस बीच 10 साल का अंतर होना जरूरी है। इसके अलावा एलईडी, वॉसिंग मशीन, फ्रीज, एसी आदि सामान तीन साल में एक बार खरीदने का प्रावधान है।

Updated on:
19 Jan 2019 11:19 am
Published on:
19 Jan 2019 11:19 am