सीकर

अब यहां भी सामने आया फर्जीवाड़ा, जाने क्या है मामला

श्रमिकों को लाभ दिलाने के लिए होने वाले पंजीयन में फर्जीवाड़ा हो रहा है।
less than 1 minute read
Jan 22, 2019
sika local news
मां व मुनीम ने हड़पी सम्पत्ति!

सीकर.

श्रमिकों को लाभ दिलाने के लिए होने वाले पंजीयन में फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसकी बानगी है कि एक ही पंजीयन नम्बर दो श्रमिकों के नाम अलॉट कर दिया है। जिससे दोनो श्रमिकों को विभागीय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं श्रम विभाग की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले के अनुसार राकेश कुमार पंवार और लियाकत खां को एक ही पंजीयन नम्बर दे दिए गए। यह नहीं इस मामले में लियाकत की मौत के बाद परिजनों ने क्लेम राशि भी ले ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब राकेश के परिजन अनुदान योजना का लाभ लेने पहुंचे। जहां श्रम विभाग के अधिकारियों ने इस पंजीयन पर पहले से अनुदान उठाने की बात कही। इस बात को सुनकर परिजन सन्न रह गए।
आरोप: क्लेम उठाया
राकेश के परिजनों का आरोप है कि श्रम विभाग से पता किया तो पता चला कि लियाकत की मौत होने के २० दिन बाद श्रम विभाग में डायरी बनाई गई है। क्लेम के रूप में दो लाख रुपए ले लिए गए। एेसे में श्रमिक होने की पात्रता के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। एेसे में अब श्रम विभाग की योजनाओं के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने जवाब तक नहीं दिया।

Published on:
22 Jan 2019 05:05 pm