
सीकर.
अब प्रदेश में पान की दुकानों थड़ी ठेलों और अन्य किसी भी दुकान पर तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत तम्बाकू उत्पादों को इस तरीके से प्रदर्शित किया जाए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 संशोधित नियम 2011 की अधिसूचना जारी गई है। जिसके कारण अधिनियम की धारा 6 (क) के संशोधन के अनुसार किसी भी तम्बाकू उत्पाद विक्रेता किसी भी तम्बाकू उत्पाद का बिक्री केन्द्रों, दुकान, कियोस्क व मोबाइल बिक्री केन्द्रों पर प्रदर्शित नहीं कर सकेगें।
Must read:
हर तीसरा युवा करता है सेवन
आंकड़ों पर नजर डाले तो हर तीसरा युवा तम्बाकू उत्पाद के सेवन का शिकार है। तम्बाकू उत्पाद आसानी से उपलब्ध होने के कारण नाबालिग भी बिक्री केन्द्र व दुकान से आसानी से खरीद सकता है। इसके अलावा देश में तम्बाकू उत्पाद के कारण मुख व गले के कैंसर के रोगियों की संख्या में हर वर्ष बढ़ोतरी हो रही है।
इसलिए जारी किए आदेश
विभाग के प्रमुख शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि बिक्री केन्द्रों पर तम्बाकू उत्पाद के प्रदर्शन को रोकने के पीछे कारण यह बताया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं को तम्बाकू उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो।
Must read:
युवा करते है सबसे ज्यादा सेवन
युवाओं में तम्बाकू सेवन की लत लग जाती है। जो लोग बार-बार इसका सेवन करते है, उनका शरीर तम्बाकू का आदी हो जाता है। तम्बाकू के सेवन से न केवल स्वयं को शारीरिक हानि होती है बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से परिवार तथा बच्चों में भी तम्बाकू का विष पहुँचने लगता है। कोई व्यक्ति तम्बाकू को सेवन करना शुरू करता है तो उसके लिए छोडऩा मुश्किल हो जाता है।