सीकर

JEE Mains Exam: परीक्षा से 12 दिन पहले एनटीए का नया फरमान, घटाए परीक्षा के इतने दिन

NTA Order: परीक्षा के एन पहले एनटीए के फरमान से देश के लाखों छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन देश-विदेश के 333 सेंटरों पर होनी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस परीक्षा के संबंध में 12 दिन एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में परीक्षा की तिथियां तय कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2024, 2:46 PM IST
jee_main.jpg

JEE MAINS 2024: परीक्षा के एन पहले एनटीए के फरमान से देश के लाखों छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन देश-विदेश के 333 सेंटरों पर होनी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस परीक्षा के संबंध में 12 दिन एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में परीक्षा की तिथियां तय कर दी गई। इसके हिसाब से परीक्षा की तिथियां तो आ गई लेकिन दिन घटा दिए गए हैं। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पूर्व में जारी सर्कुलर के अनुसार जेईई-मेन परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी के मध्य होनी थी। नए सर्कुलर के अनुसार 24 जनवरी को बीआर्क के लिए परीक्षा होगी। इसके बाद बीई-बीटेक के लिए 27, 29, 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को बीई-बीटेक की परीक्षाएं होंगी। 25, 26 एवं 28 जनवरी को जेईई-मेन परीक्षा नहीं होगी। ऐसे में पांच दिनों में दस शिफ्टों में बीई-बीटेक की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि इस वर्ष जेईई-मेन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लाखों में बढ़ी है। इस वर्ष 14 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल की तुलना में करीब पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों ने जनवरी जेईई मेन के लिए आवेदन किया है। ऐसे में प्रत्येक दिन प्रत्येक शिफ्ट में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से कम्पीटिशन भी टफ होगा, जबकि गत वर्ष आठ लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, ये परीक्षा छह दिनं में 12 शिफ्टों में हुई थी। इस वर्ष परीक्षा शहरों की संख्या भी गत वर्ष की तुलना में लगभग बराबर ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : दोस्त ने 5 साल तक उठाया खर्चा तो कर्जा उतारने के लिए फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के टॉपर ने दी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा


अभी सिर्फ 24 की परीक्षा के लिए शहर जारी
अभी केवल बीआर्क एवं बी-प्लानिंग की परीक्षा जो कि 24 जनवरी को द्वितीय शिफ्ट में होने जा रही है, केवल इसी परीक्षा के एडवांस सिटी जारी की गई है। इसके बाद की तिथियों के परीक्षा शहरों की जानकारी तिथियों के अनुरुप जेईई-मेन वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसका इंतजार लाखों विद्यार्थी कर रहे हैं।

Published on: