सीकर

प्याज का पैसा लेकर फरार हुआ व्यापारी, आक्रोशित किसानों ने कृषि उपज मंडी में किया प्रदर्शन

सीकर की कृषि उपज मंडी में घाटे में चल रहे किसानों की प्याज की राशि लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
May 13, 2019
सीकर की कृषि उपज मंडी में घाटे में चल रहे किसानों की प्याज की राशि लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।
प्याज का पैसा लेकर फरार हुआ व्यापारी, आक्रोशित किसानों ने कृषि उपज मंडी में किया प्रदर्शन

सीकर।
सीकर की कृषि उपज मंडी में घाटे में चल रहे किसानों की प्याज की राशि लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में किसानों ने आज कृषि उपज मंडी के सचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारी किरड़ोली निवासी किसान असलम खां ने बताया कि मंडी के व्यापारी रामोतार सैनी ने किसानों से कई बार काफी मात्रा में प्याज खरीदा है। लेकिन, उसने किसी भी किसान को उसकी राशि अदा नहीं की है। हर बार कहने पर वह दो- तीन दिन का नाम लेकर बात को टालता रहा। इसके बाद वह करीब तीन महीने पहले अचानक फरार हो गया। जिससे किसानों को उनकी उपज का मुल्य नहीं मिला। काफी देर चले प्रदर्शन में बाद में मंडी सचिव ने 16 मई तक किसानों को प्याज का मूल्य दिलाने की बात कहते हुए मामला शांत कराया।

Read More :

Updated on:
13 May 2019 06:10 pm
Published on:
13 May 2019 04:50 pm