सीकर

VIDEO Padmavat Protests LIve : हिंसक हुए सीकर के लोग, रोडवेज बसों में तोड़फोड़, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Padmaavat in controversy : नीमकाथाना में विरोध के स्वर तेज ही नहीं बल्कि हिंसक भी हो गए और रोडवेज की दो बसों में तोडफ़ोड़ कर डाली।

2 min read
Jan 24, 2018

नीमकाथाना.

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के रिलीज की डेट नजदीक आने के साथ ही सीकर में फिल्म का विरोध भी तेज हो गया है। सीकर, पलसाना, नीमकाथाना समेत कई जगहों पर राजपूत और अन्य संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। नीमकाथाना में बुधवार को विरोध के स्वर तेज ही नहीं बल्कि हिंसक भी हो गए और रोडवेज की दो बसों में तोडफ़ोड़ कर डाली।

-पद्मावत फिल्म रिलीज नहीं किए जाने की मांग को लेकर लोग बुधवार दोपहर को नीमकाथाना नगर पालिका के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।
-इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग लगा दी और रास्ता जाम कर दिया।
-जाम में कई वाहन फंस गए, जिन्हें रोडवेज की दो बसें भी शामिल थी।
-बसों में सवार यात्री जाम के दौरान बस को वहां से निकलने के लिए प्रदर्शनकारियों से कह रहे थे तब प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए।
-हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों पर पथराव कर दिया, जिससे बसों के शीशे टूट गए।
-अचानक हुए पथराव से बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे बचाव के लिए बसों से बाहर निकल आए।
-बसों में तोडफ़ोड़ की सूचना पर नीमकाथाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए।

पुलिस जाब्ता तैनात

सीआई रणजीत सेवदा मय जाब्ता मौके पर तैनात हैं। इसके साथ पुलिस बसों में तोडफ़ोड़ करने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है। जिन रोडवेज बसों में तोडफ़ोड़ की गई है, उनमें से एक बस दिल्ली से सीकर और दूसरी बस सीकर से कोटपूतली जा रही थी।

ये भी पढ़ें

padmavat release: मल्टी प्लेक्स मैनेजमेंट डरे, प्रीव्यू किया कैंसिल
Updated on:
24 Jan 2018 02:08 pm
Published on:
24 Jan 2018 02:06 pm
Also Read
View All