25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर: आखिर क्यों एक महिला ने तोड़ी शिव परिवार की मूर्तियां? ये रही वजह

सीकर के गणेश्वर क्षेत्र के बल्लभदासपुरा गांव में शिव मंदिर की मूर्तियां तोड़कर खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने लाली देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने पारिवारिक दुखों और भगवान से नाराजगी के चलते घटना करना स्वीकार किया।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Arvind Rao

May 10, 2026

Sikar

बल्लभदासपुरा गांव स्थित शिव मंदिर में खंडित मूर्तियां और आरोपी महिला लाली देवी (पत्रिका फोटो)

गणेश्वर (सीकर): सीकर जिले के गणेश्वर एरिया में स्थित बल्लभदासपुरा गांव स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

बता दें कि शनिवार सुबह ग्रामीणों को मंदिर से मूर्तियां गायब मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ युवक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के भीतर शिव परिवार की मूर्तियां नहीं मिलीं।

युवकों ने आसपास तलाश की तो मंदिर के पास एक खेत में खंडित अवस्था में मूर्तियां पड़ी मिलीं। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रोष जताया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर माहौल शांत कराया।

भगवान से नाराज थी महिला

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एक युवक और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह भगवान से नाराज थी, जिसके चलते उसने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर खेत में फेंक दीं। पुलिस ने आरोपी महिला लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच हो रही है।

दुखों से थी नाराज

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि पूछताछ में महिला लाली देवी ने घटना करना स्वीकार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से पारिवारिक परेशानियों से गुजर रही थी। महिला के तीन बेटे हैं। एक बेटे की पहले मौत हो गई। एक बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, दूसरे बेटे की भी गंभीर बीमारी के चलते 2014 में मौत हो गई थी।

महिला का पति है दिव्यांग

उसका पति एक हाथ से दिव्यांग है। महिला ने कहा कि लगातार दुख मिलने से वह भगवान से नाराज हो गई थी, जिसके चलते उसने मंदिर में रखी मूर्तियों को तोड़कर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।