राजस्थान के सीकर में चचेरी बहन की शादी में शरीक होने कराची से आई थी तसलीम, बीच रास्ते में तबीयत बिगडऩे से हुई मौत
सीकर.
तसलीम बानो इस जहां से रुखसत हो गई। ये वो ही तसलीम है जो हिन्दुस्तान में पैदा हुई। यहीं की मिट्टी में पली-बढ़ी और फिर दुल्हन बनकर पाकिस्तान चली गई। भारत के सबसे दुश्मन देश पाकिस्तान चले जाने के बाद भी तसलीम बानो के दिल में सरजमीं के लिए मिठास हमेशा बरकरार रही। शायद किस्मत को भी यही मंजूर था। तभी तो तसलीम को जिंदगी के अंतिम सफर के लिए जहां पैदा हुई वो ही मिट्टी नसीब हुई। सोमवार को सीकर में तसलीम का शव दफना दिया गया।
जानिए कौन है तसलीम
-तसलीम बानो पाकिस्तान के कराची खालिद अली की पत्नी और हिन्दुस्तान के राजस्थान के सीकर शहर की बेटी है।
-सीकर के वार्ड 12 के खुर्शीद पडि़हार ने बताया कि तसलीम यहीं की रहने वाली थी। इसके पिता 2002 में अपनी बहन जो कि, पाकिस्तान कराची में रहती है। उससे मिलने गए हुए थे।
-वहां तसलीम के निकाह की बात उठी और इसके बाद वहीं उसे दुल्हन बनाकर भेज दिया गया।
-तसलीम की चचेरी बहन की छह मई 2018 को शादी है। जिसमें शरीक होने के लिए वह रविवार को अपनी सास व बेटे के साथ सीकर आ रही थी।
-नागौर जिले के डीडवाना के पास कार में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और बाद
उसे सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-एसके अस्पताल के चिकित्सकों ने तसलीम को मृत घोषित कर दिया। रात को उसका शव मुर्दाघर में रखवाया गया।
-सोमवार को तसलीम के पीहर पक्ष के लोगों की मौजूदगी शव का पोस्टमार्टम किया गया।
- पोस्टमार्टम के बाद जब तसलीम के पति व बाकी परिजनों से बात की गई तो उन्होंने तसलीम को यहीं दफनाने की स्वीकृति दे दी।
-तसलीम को पाकिस्तान की नागरिकता मिली हुई थी और वीजा नहीं मिलने के कारण उसके पति खालिद अली साथ नहीं आ पाया था।
-तसलीम को दफनाने के दौरान सीकर नगर परिषद सभापति जीवण खां, कय्यूम कुरैशी, वाजिद, नदीम सहित काफी संख्या में परिवार के लोग मौजूद थे।