सीकर

राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा स्टिंग ऑपरेशन, VIDEO में सामने आया चौंकाने वाला सच

Patrika Sting : राजस्थान के पंचायत चुनावों ( Rajasthan Panchayat Election 2020 ) के लिए हरियाणा से धड़ल्ले से अवैध शराब सप्लाई हो रही है। हरियाणा की देशी व अंग्रेजी शराब ( Illegal Wine Sold in Panchayat Election ) अवैध रूप से राजस्थान में रोजाना 15 से 20 गाडियां भरकर भेजी जा रही है। आबकारी विभाग व राजस्थान पुलिस आंख मूंद कर बैठी है।

2 min read
Jan 15, 2020
राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा स्टिंग ऑपरेशन, VIDEO में सामने आया चौंकाने वाला सच

विक्रम सिंह सोलंकी/ प्रतीक तिवारी, सीकर.

Patrika Sting : राजस्थान के पंचायत चुनावों ( Rajasthan Panchayat Election 2020 ) के लिए हरियाणा से धड़ल्ले से अवैध शराब सप्लाई हो रही है। हरियाणा की देशी व अंग्रेजी शराब ( Illegal Wine Sold in Panchayat Election ) अवैध रूप से राजस्थान में रोजाना 15 से 20 गाडियां भरकर भेजी जा रही है। आबकारी विभाग व राजस्थान पुलिस आंख मूंद कर बैठी है। पंचायत चुनावों को देखते हुए पत्रिका टीम ने चार दिन तक हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर रहकर अवैध शराब के काले कारनामे का स्टिंग ऑपरेशन किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पिकअप, कार से लेकर बाइक तक पर शराब पेटियां हरियाणा से सीकर जिले के आसपास के गावों में लाई जा रही है। इन गाडिय़ों को कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। हरियाणा से राजस्थान का बॉर्डर पार कर पाटन, नीमकाथाना, कोटपूतली, खंडेला, रींगस, जयपुर ग्रामीण व जयपुर शहर तक में अवैध शराब सप्लाई की जा रही है।

लाइव: हरियाणा में गोदाम के बाहर रात को कर्टन भरती मिली राजस्थान की कार
पत्रिका टीम चार दिन से बॉर्डर पर नजर रखे हुए थी। इसी बीच रात दस बजे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के बॉयल गांव में शराब ठेके के गोदाम पर पहुंचे। पता चला 10 बजे पहले ही दर्जनों गाडिय़ां शराब से भरी वहां से निकल चुकी थी। करीब ढाई घंटे बाद सीकर नम्बर की एक कार वहां पर आई।

दो युवक उतर कर ठेके पर बातचीत करने लगे। फिर डिग्गी खोलकर शराब की पेटिया रखी। कार सीधे काफी तेजी से राजस्थान के बॉर्डर की ओर गई। कार का पीछा किया तो बॉर्डर पार कर चली गई। हैरानी की बात थी कि बॉर्डर पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।


1500 में अंग्रेजी व 800 रुपए में देशी शराब की पेटी
टीम अगले दिन सुबह करीब नौ बजे दोबारा से बॉयल गांव के ठेके पर पहुंची। यहां टीम ने सेल्समैन से कहा कि सीकर में पंचायत चुनाव के लिए 40 पेटी लेनी है तो बोला कि ले जाओ। फिर कहा-अधिकतर प्रत्याशी माल ले जा चुके, आप इतना लेट कैसे? रेट पूछने पर ठेकेदार ने बताया कि पंद्रह सौ रुपए में अंग्रेजी शराब और 800 रुपए में देशी शराब की पेटी मिलेगी। गणेश्वर तक पहुंचाने की बात पर बोला कि अब रिस्क ज्यादा हो गया है। अधिकतर माल जा चुका है। अभी दे देते हैं। आगे बाइक लगा कर कार में भरकर तुम ही ले जाओ। कितना भी माल ले लो, नकद ही लेंगे।

Published on:
15 Jan 2020 06:20 pm
Also Read
View All