सीकर

Video: सीवरेज कार्य की धीमी गति को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश

सीकर. शहर के नवलगढ़ रोड इलाके के लोगों ने सीवरेज कार्य की धीमी गति व नवलगढ़ रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या के निवारण की मांग को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभापति जीवन का को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
May 31, 2023
Video: सीवरेज कार्य की धीमी  गति को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश
Video: सीवरेज कार्य की धीमी गति को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश

सीकर. शहर के नवलगढ़ रोड इलाके के लोगों ने सीवरेज कार्य की धीमी गति व नवलगढ़ रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या के निवारण की मांग को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभापति जीवन का को ज्ञापन सौंपा। नवलगढ़ रोड संघर्ष समिति के सदस्यों सहित इलाके के लोगों ने नवलगढ़ रोड पर सीवरेज व ड्रेनेज के कार्य की धीमी गति के चलते आक्रोशित नजर आए। इलाके के लोगों का कहना है कि धीमी कार्य गति के चलते उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही नगर परिषद की ओर से लिंक रोड पर भी सीवरेज के कार्य के लिए गडड़्े खोदे गए थे, जिन्हें अभी तक भरा नहीं गया और ना ही सड़क डाली गई है , जिसके चलते इलाके के लोग लिंक मार्ग से भी पुलिया तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इलाके के लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर एक बार फि र से आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने आए लोगों को नगर परिषद सभापति ने 5 में दिन नवलगढ़ रोड से पिपराली रोड की लिंक रोड सहित मुख्य मार्गों के गड्डों को भरने और सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। नवलगढ़ रोड के स्थानीय निवासी संजीव नेहरा ने बताया कि ड्रेनेज व सीवरेज कार्य की धीमी गति सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति को ज्ञापन सौंपा गया है। सभापति ने 5 से 10 दिन में मुख्य समस्याओं का समाधान करने सहित कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। अगर समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो नवलगढ़ रोड संघर्ष समिति एक बार फिर आंदोलन करेगी।

Published on:
31 May 2023 10:09 pm