सीकर

फतेहपुर SHO और कांस्टेबल की हत्या के बाद उडी पुलिस की नींद, जिलेभर में जारी की नाकाबंदी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 08, 2018
Police Blockade
Police Blockade

सीकर।

राजस्थान में शनिवार को हुई गैंगवार के बाद प्रदेश की पुलिस की नींद उड़ गई है। सीकर में फतेहपुर कोतवाल और कांस्टेबल की हत्या के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

ऐसे में पुलिस ने सीकर में फतेहपुर कोतवाल और कांस्टेबल की हत्या के बाद सख्ती अपनाते हुए जिलेभर में बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर रखी है। घटना के बाद अभी तक भी जिले में नाकाबंदी का दौर जारी है। अपराधियों के जिले में ही होने की आशंका के चलते पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों का तलाशी अभियान शुरू कर रखा है। जो दिन और रात जारी है। हालांकि हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अभी तक पुलिस मामले में फरार बदमाशों को बाइक मुहैया कराने वाले दो आरोपियों तक ही पहुंच पाई है।

बता दें कि छह अक्टूबर की रात को फतेहपुर में बदमाश अशोक चौधरी और उसके साथियों का पीछा कर रहे एसएचओ मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Published on:
08 Oct 2018 02:57 pm