
फोटो एक सप्ताह में डेढ गुना आई गिरावट
- रसोई में आने लगी सब्जियों की महक
सीकर। बढ़ती सर्दी ने रसोई में सब्जियों के महक घोल दी है। पिछले एक सप्ताह में कई सब्जियों के भावों में भारी गिरावट थोक व खुदरा भावों में डेढ गुना तक गिरावट आने से गृहणियों के चेहरों पर खुशी लौट आई है वहीं खाने की थाली में सब्जियों की संख्या भी बढ़ी है। व्यापारियों की माने तो पिछले सीकर कृषि उपज मंडी में रोजाना आने वाली पूरी सब्जियों का उठाव तक नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि एक माह पहले तक सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे थे।
यह है कारण
शीत ऋतु में बोई सब्जियों को शुरूआत से अच्छा तापमान मिला। जिससे सब्जियों का बेहतर उत्पादन हुआ। सब्जी खुदरा विक्रेता अब्दुल सत्तार ने बताया कि हाल यह है मंडी में इस समय स्थानीय स्तर पर आनी वाली हरी मिर्च, भिंडी, करेला, खीरा सहित अन्य प्रमुख सब्जियों पर्याप्त मात्रा में आ रही है। इसके अलावा कई सब्जियां पॉली हाउस या ग्रीनहाउस से आ रही। लागत बाहर से आ रही है।
———————
दो माह तक रहेगी राहत
किसान शिशुपाल सिंह ने बताया कि शीतकालीन सब्जियों को फिलहाल अच्छी स्थिति में है। पिछले साल की तुलना में सब्जियों की बुवाई तीन गुना ज्यादा हुई है। जिससे भावों में गिरावट आ रही है। सब्जियों की आवक बढऩे के साथ ही सब्जियों के भाव और गिरेंगे।
————-
इनका कहना है
सब्जियों की आवक ज्यादा होने के कारण भावों में गिरावट आई है। सर्दी की बढऩे के साथ ही मांग में भी कमी आई है। कई सब्जियों में आ रही गिरावट का यह दौर अगले दो माह तक रहेगा।
- मदनलाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष सीकर कृषि उपज मंडी
सब्जियों के भाव कम होने से अब महंगाई से कुछ निजात मिली है। एक माह पहले तक सब्जियों के भाव ज्यादा होने के कारण बहुत सोच समझ कर ही घर चलाना पड़ रहा था। भाव लगातार बढ़ रहे हैं अन्य खाद्य सामग्री में कटौती कर रसोई का बजट मैनेज करना पड़ रहा था
- विद्या राठौड, गृहिणी
फैक्ट फाइल प्रति किलो रुपए में
सब्जी थोक खुदरा
मूली- 2 से 3 8-10
पालक- 5 से 8 7-20
मैथी- 15 से 20 30 से 32
गूंदली- 5 से 8 10 से 12
गाजर- 4 से 6 6 से 10
हरी मिर्च- 10-15 13 से 22
फूल गोभी- 6- 7 10 से 18
पत्ता गोभी - 6 से 8 10 से 20
आलू -7- 9 10-13
टमाटर 8 से 11 10 से 20
धनिया- 20 से 25 25 से 40
प्याज- 5 से 11 10 से 25
घीया-8 से 10 12-22
भिंडी- 20 से 22 25 - 30
शकरकंद- आठ से 11 11- 18