सीकर

यहां सर्दी के सितम से सहमे लोग

फतेहपुर का तापमान लगातार नौ दिन तक माइनस में दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Dec 24, 2018
sikar cold seasion news
यहां सर्दी के सितम से सहमे लोग


दसवें दिन पारे में 4 डिग्री का उछाल,पारा आया 1.4
सीकर/फतेहपुर. फतेहपुर का तापमान लगातार नौ दिन तक माइनस में दर्ज किया गया। यह पहला मौका है जब तापमान इतने दिन लगातार माइनस में रहा हो। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के ओपी कालश के अनुसार केंद्र की स्थापना से लेकर अब तक दिसंबर के महीने में तापमान लगातार नौ दिन तक माइनस में नहीं रहा है। केंद्र की स्थापना को 28 साल हुए हैं। इस दौरान यह पहला मौका है जब पारा लगातार नौ दिन तक माइनस में रहा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को पारे में चार डिग्री की उछाल रही।
पिछले दस दिन में पारे में उतार चढ़ाव
14 दिसम्बर -0.5
15 दिसम्बर -0.8
16 दिसम्बर -2
17 दिसम्बर -1.2
18 दिसम्बर -3.5
19 दिसम्बर -4.5
20 दिसम्बर -4
21 दिसम्बर -2.8
22 दिसम्बर -2.6
23 दिसम्बर 1.4

स्वेटर वितरित किए
सीकर. मनसुख रणवां मनु स्मृति संस्थान की ओर से जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम राजकीय हरदयाल स्कूल, संप्रेषण गृह व कच्ची बस्ती में हुआ। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. रतनलाल मिश्रा, संस्थान अध्यक्ष दुर्गा देवी रणवां व प्रधानाध्यापिका सुनिता मील उपस्थित रही।

Updated on:
24 Dec 2018 05:48 pm
Published on:
24 Dec 2018 05:36 pm