सीकर

#सूदखोरी का जाल: सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में उठने लगे सुर

सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में सुर उठने लगे हैं।
2 min read
Jun 30, 2018
public support to patrika usurer campaign in sikar
सूदखोरी का जाल

सीकर.

सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में सुर उठने लगे हैं। इसका नजारा शुक्रवार को मोहल्ला शेखपुरा के मुस्लिम मुसाफिर खाने में लगे पुलिस जन सहभागिता शिविर में देखने को मिला। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने और अपराध से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शिविर में सत्ता पक्ष संगठन के पदाधिकारी ने ही सूदखोरी के मामलों में पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए। जिस पर पुलिस को जवाब देते नहीं बना।
जानकारी के अनुसार जन सहभागिता शिविर में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आए हुए लोगों से अपराध और पुलिस से जुड़ी स्थानीय समस्याओं पर विचार रखने को कहा तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम गौरी ने कहा कि साहब, सूदखोरी के मामलों में पुलिस पीडि़तों की सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पीडि़त व उसके परिजन परेशानी में हैं और पुलिस मूक दर्शन बनी हुई है। पीडि़त जब थाने में शिकायत दर्ज कराने जाते हैं तो पुलिस उनको वापस भेज देती है। इस पर शिविर में मौजूद सीओ सीटी गिरधारीलाल शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं हेागा। पुलिस के पास शिकायत लेकर आने वाले को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और दोषी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी। इधर, सबलपुरा नौर्थ चौकी प्रभारी शिवराज की मौजूदगी में बकरा मंडी में भी पुलिस का जन सहभागिता शिविर लगाया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी शिवराज ने कहा कि शिविर का उदेश्य आमजन को पुलिस के नजदीक लाना है। ताकि लोग अपनी समस्या के बारे में पुलिस को खुलकर बता सकें और जरूरत पडऩे पर पुलिस को भी उनका सहयोग मिलता रहा।

Read More :

Published on:
30 Jun 2018 10:11 am