सीकर

VIDEO : पल्स पोलिया अभियान की शुरूआत, जिले में चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

साल 2018 के पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2018, 4:34 PM IST
sikar news

सीकर. साल 2018 के पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से हुई। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अभियान के पहले दिन बूथ स्तर पर नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। वहीं आगामी दो दिन में डोर-टू-डोर दवा पिलाई जाएगी।

जिले में इस अभियान की शुरूआत एसके अस्पताल से हुई। जहां जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने वहां मौजूद बच्चों को दवा पिलाई। कलक्टर ने बताया कि इस बार जिले में चार लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 3 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए है। इन सभी बूथ पर आने वाले नवजात से लेकर पांच तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

सीकर जिले में करीब चार लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत रविवार को दवा पिलाई गई और सोमवार व मंगलवार को भी घर-घर जा कर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

Published on: