
Weather News सीकर. प्रदेश में बदले मौसम का असर शेखावाटी में भी नजर आया। चक्रवाती हवाओं के साथ तीसरे दिन भी सीकर में सुबह बारिश हुई। जिले भर में बीस मिनट से करीब एक घंटे तक बारिश के दौर चले। फतेहपुर क्षेत्र में बीस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। दुकानों में पानी भर गया। वहीं कई वाहन बंद हो गए। बाजार देरी से खुले। जनजीवन भी बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं सूंटे संग बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। सीकर में शनिवार को दोपहर में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट आई। शाम को मौसम सुहाना रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़, 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। तेज बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने 30 व 31 मई को भी कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का यलो अलर्ट जारी किया है।
चोटिल हुए राहगीर
बारिश के साथ सडक़ों पर मिट्टी जमा होने के कारण कई राहगीर फिसल कर चोटिल हो गए। देवीपुरा हाउङ्क्षसग बोर्ड के प्रमुख रास्ते पर कीचड़ में फिसलने से कई लोग चोटिल हो गए। अधिकांश जगह सडक़ें छलनी हो गई। लोगों को दूसरे रास्ते से घर जाना पड़ा। रोडवेज डिपो के पास गहरे गडढ़़े को नहीं पाटे जाने के कारण दुकानदारों को वहां बोर्ड लगाने पड़ गए। जिम्मेदारों को सूचना देने के बावजूद प्रशासन की ओर से अगले चौबीस घंटे तक कोई नहीं पहुंचा जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
बारिश मिमी में
लक्ष्मणगढ़ 54
फतेहपुर 52
सीकर 21
रामगढ शेखावाटी 18
श्रीमाधोपुर 16
दांतारामगढ़ 13
खंडेला 22
नीमकाथाना 2
पाटन 2
धोद 2
राधाकिशनपुरा अंडरपास में फंसी गाड़ी
शहर में अलसुबह हुई जोरदार बारिश के चलते राधाकिशनपुरा अंडरपास में नगर परिषद व प्रशासन की लापरवाही के चलते घंटों तक जलभराव रहा। अंडर पास में हुए जलभराव में करीब 12 एक गाड़ी फंस गई। गाड़ी के अंदर फंसने से आसपास के लोग मौके पर इक_ा हो गए और गाड़ी चालक मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने सिविल डिफेंस व प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में गाड़ी मालिक ने निजी स्तर पर क्रेन बुलाकर अंडर पास में फंसी गाड़ी को लोगों की सहायता से बाहर निकाला।