सीकर

राजस्थान सीएम राजे की गौरव यात्रा 2018 : खाटूश्यामजी में भाजपा ने बनाई है ऐसी धांसू योजना

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 3:18 PM IST
sikar
bjp

खाटूश्यामजी. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से पहले राजस्थान में निकाली जाने वाली गौरव यात्रा को सीकर में सफल बनाने और यात्रा की तैयारियों को लेकर खाटूश्यामजी के होटल लखदातार में गुरुवार को जिले भर के बूथ विस्तारकों और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई।

इस दौरान जयपुर संभागीय प्रभारी ओम सरस्वत ने कहा कि पार्टी ने आपको जो जिम्मेदारी दी है और आप जिस जिम्मेदारी को निभाने के लिए घर छोड़कर आए हो उसे पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा करो ताकि पार्टी की रीति नीति और विकास कार्यों के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विस्तारकों और पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।

वहीं जिला पालक बाबूलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी बूथों पर मोदी एप और जल कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जावे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानियां और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को जिले में सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और विस्तारकों को जिम्मेदारी के साथ काम करने की बात कही।

साथ ही कहा कि पार्टी के लिए कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रहा है तो उसकी सराहना की जाए, ताकि उसका मनोबल बढ़े और वो ओर अधिक सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य कर सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रतन सैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता शर्मा, खाटूश्यामजी मंडल महिला अध्यक्ष शशिबाला स्वामी, मंडल अध्यक्ष पूरणमल हरनाथका, बूथ विस्तारक भेंरू मंडावरिया सहित कई विस्तारक और पदाधिकारी मौजूद थे।

गोदारा का स्वागत
शिश्यूं. रानोली स्टैंड पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कांशीराम गोदारा का घर जाते वक्त भाजपा किसान मोर्चा पलसाना रानोली मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश खर्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशउपाध्यक्ष गजांनद कुमावत, भाजपा के वरिष्ट जिला महामंत्री बाबूसिंह बाजोर, मण्डल महांमत्री जमन लाल सैनी, अमीलाल कुमावत, कल्याणमल खर्रा, हुकमाराम बिजारणियां, रामश्वरुप कुमावत, शेरसिंह, सहीत सेकड़ो लोग मौजूद थे।

Published on: