सीकर

Rajasthan Govt Jobs: कांस्टेबल और पटवारी भर्ती के पदों में इजाफा, लेकिन कब आएगी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती?

Government Jobs: पहले विभाग की ओर से पशु परिचर, फिर पटवारी और अब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में पदों में संख्या में इजाफा किया गया है। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग की भर्ती में सबसे ज्यादा दावेदार हैं, उसकी भर्ती में पदों की संख्या में अब तक इजाफा नहीं किया गया है।

2 min read
May 21, 2025
सरकारी नौकरी (फाइल फोटो- पत्रिका)

सीकर: सरकार की ओर से बेरोजगारों को राहत देने के लिए शुरू किए गए कैलेंडर के आधार पर भर्तियों का पैटर्न भी पूरी राहत नहीं दे पा रहा है। कई महीने पहले भर्तियों का कैलेंडर घोषित होने से विभागों को संशोधित विज्ञप्ति भी जारी करनी पड़ रही है। इस वजह से आवेदन प्रक्रिया में और समय लगने के साथ भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर उलझन बढ़ रही है।


बता दें कि पहले विभाग की ओर से पशु परिचर, फिर पटवारी और अब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में पदों में संख्या में इजाफा किया गया है। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग की भर्ती में सबसे ज्यादा दावेदार हैं, उसकी भर्ती में पदों की संख्या में अब तक इजाफा नहीं किया गया है।

ऐसे समझें भर्तियों का गणित


पटवारी भर्ती…
पटवारी भर्ती के पदों में भी इजाफा हुआ है। राजस्थान पटवारी भर्ती में 1707 पद और बढ़ाए गए हैं। पहले 2020 पदों पर भर्ती की घोषणा हुई थी। पदों की संख्या में इजाफे के बाद अब 3727 पदों पर भर्ती होगी।


पुलिस कांस्टेबल भर्ती…
पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले 9,617 पदों पर भर्ती होनी थी। अभ्यर्थियों की मांग पर पुलिस विभाग की ओर से 383 पदों की बढ़ोतरी और की गई। इसके आधार पर अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दस हजार पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए 25 मई तक बेरोजगार युवा आवेदन कर सकेंगे।


पशु परिचर भर्ती…
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से होने वाली इस भर्ती में 5934 पद थे। बाद में इस भर्ती में 1707 पदों में और बढ़ोतरी हुई। इस भर्ती के जरिए 6433 बेरोजगारों को नौकरी मिलनी है।

यहां पद बढ़ोतरी की आस अधूरी

सरकार के शुरुआती 18 महीने में शिक्षा विभाग में एक भी बड़ी भर्ती नहीं हो सकी। पिछले साल लगभग 4400 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हुई। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती की विज्ञप्ति में आठ विषयों के 2129 पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म लिए गए। वहीं, प्रथम श्रेणी व्याख्याता के 2202 पदों पर भर्ती होनी है। इस दोनों भर्तियों में 12 लाख से अधिक बेरोजगारों के शामिल होने की आस है।

रीट का परिणाम जारी, भर्ती की तैयारी नहीं


प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए हुई पात्रता परीक्षा का परिणाम पिछले दिनों जारी हो गया। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में नई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का एलान नहीं किया है।

टॉपिक एक्सपर्ट


सरकार की ओर से सालाना भर्तियों का कैलेंडर घोषित करने का नवाचार भी फेल साबित हो रहा है। विभागों की ओर से रिक्त पदों के मुकाबले काफी पद दिखाते हुए भर्तियों की अभ्यर्थना जारी हो रही है। इस वजह से कई भर्तियों में नए सिरे से पदों की बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। शिक्षा विभाग की भर्तियों में पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए।
...परमेश्वर शर्मा (भर्ती मामलों के विशेषज्ञ)

Published on:
21 May 2025 05:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर