
फोटो पत्रिका नेटवर्क
सीकर। नीमकाथाना उपखंड के गांव भूदोली में रविवार को एक ऐसी मार्मिक घटना ने पूरे इलाके में शोक में डुबो दिया। पहले देवरानी की अचानक मौत हुई और उसके सदमे से कुछ देर बाद जेठानी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
परिजनों के अनुसार पतासी देवी (85) का शनिवार को निधन हो गया था। इस घटना से जेठानी माली देवी (88) को गहरा मानसिक आघात लगा। परिजनों का कहना है कि देवरानी की मौत के सदमे को वह सहन नहीं सकीं और कुछ समय बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।
परिजनों ने बताया कि दोनों में गहरा आत्मीय संबंध और पारिवारिक स्नेह था। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थीं और जीवनभर साथ निभाया। अंतिम संस्कार के दौरान यह भावुक दृश्य देखकर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। माहौल इतना भावुक था कि पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों महिलाएं धार्मिक प्रवृत्ति की थीं, उनका स्वभाव सरल था और वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती थीं। अंतिम संस्कार में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और दोनों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
11 Jan 2026 07:54 pm
Published on:
11 Jan 2026 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
