
सीकर। सीकर जिले के अजीतगढ़ पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने इलाके की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अजीतगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया है। कुल 17 वार्डों में से कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा को करारा झटका दिया है। वहीं, भाजपा महज 3 सीटों पर सिमट गई, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के खाते में गई।
इस चुनाव परिणाम को यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा के लिए बड़े राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। अजीतगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस की एकतरफा जीत ने क्षेत्र में भाजपा की सियासी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने 17 में से 13 सीटें जीतकर पंचायत समिति में अपना दबदबा कायम किया है।
चुनाव में मंत्री झाबरसिंह खर्रा को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब उनकी पत्नी शांतिदेवी को भी हार का सामना करना पड़ा। शांतिदेवी 57 मतों के अंतर से चुनाव हार गईं। पंचायत समिति में कांग्रेस के इस शानदार प्रदर्शन और मंत्री की पत्नी की हार को क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
जिले की पाटन पंचायत समिति के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। कुल 19 वार्डों में से कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के साथ ही पाटन पंचायत समिति में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो गई है। कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए पंचायत समिति पर अपना दबदबा कायम किया है। दूसरी ओर, भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले कम सीटें मिली हैं।
कुल वार्ड: 19
कांग्रेस: 11 सीटें
भाजपा: 7 सीटें
निर्दलीय: 1 सीट