सीकर

Rajasthan Weather Update: गर्मी के बीच IMD का येलो अलर्ट, राजस्थान में यहां शुरू होने वाली है बारिश

Rajasthan Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

2 min read
Jun 01, 2024
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Forecast: एक पखवाड़े से भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश लग गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दो घंटों के लिए झुंझनूं, सीकर, चूरू, जयपुर, अलवर और दौसा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो यहां मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से होगी राजस्थान में बारिश

वहीं मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार चौबीस घंटे में पश्चिमी विक्षोभ (Rajasthan Western Disturbance) सक्रिय होने से जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सीकर में सुबह से उमस के संग गर्मी रही। दोपहर में तेज धूप के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। दोपहर में कई बार आंशिक बादल छाए। शाम को भी गर्मी के तेवर कम रहे। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन दिन अंधड़ और बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 31 मई से दोपहर बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सीकर, चूरू में एक व दो जून अंधड संग बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं एक, दो जून को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं आंधी-बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार केरल के रास्ते देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान में 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। प्रदेश में एक जून से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

Published on:
01 Jun 2024 02:16 pm