सीकर

Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस दिन से अचानक बदलेगा मौसम, यहां-यहां होगी बारिश

Rajasthan weather News: मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में बादल छाए रहने दो दिन बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Nov 08, 2023
rajasthan_weather_update.jpg

तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। इसके असर से 48 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 नवम्बर को नया मौसम तंत्र बनने के कारण प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश भी हो सकती है।


दिन ढलने के साथ मौसम सर्द होने लगा


सीकर में मंगलवार सुबह से बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में बादलों के कारण अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट आई। दिन ढलने के साथ मौसम सर्द होने लगा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।


आगे क्या


मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 9-10 नवम्बर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने तथा 9 नवंबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। 10 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Published on:
08 Nov 2023 08:30 am