सीकर

बदलेगा मौसम, पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड, राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, सबसे ठंडा रहा फतेहपुर

IMD Alert: राजस्थान में तापमान तेजी से गिर रहा है और सीकर जिले में कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ने लगी है। फतेहपुर 4.2°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज हुआ।
less than 1 minute read
Nov 17, 2025
Feature image
फोटो: पत्रिका

Sikar Weather: सीकर जिले में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार मौसम बदलने वाला है और कंपकंपाने वाली ठंड शुरू होने वाली है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर है।

इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह अधिकतम तापमान भी शनिवार के मुकाबले .5 डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री से. दर्ज हुआ। तापमान की इस गिरावट से अंचल में सर्दी का असर भी बढ़ा हुआ महसूस हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार जिले में आगामी दिनों में शीतलहर से सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है।

सबसे ठंडा रहा फतेहपुर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार फतेहपुर रविवार को प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं सीकर शहर की बात करें तो 5.8 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ शहर नागौर के बाद सबसे ठंडा रहा।

दो दिन चलेगी सर्द हवा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सीकर जिले में दो दिन शीतलहर की संभावना है। उतरी नम हवाओं के चलने से इस दौरान सर्दी का असर कायम रहेगा। मौसम साफ रहने से इस दौरान न्यूनतम तापमान में कमी भी आ सकती है। हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

Updated on:
17 Nov 2025 08:50 am
Published on:
17 Nov 2025 07:52 am