
सीकर।
शेखावाटी का लाड़ला राजेंद्र भास्कर गणतंत्र दिवस समारोह पर दूसरी बार परेड के लिए चयनित हुए है। सीकर जिले के धोद तहसील के सालासर रोड स्थित छोटे से गांव फागलवा के किसान मानाराम भास्कर का बेटा राजेंद्र भास्कर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाले पर परेड में दूसरी बार परेड में हिस्सा लेगा । फागलवा गांव के तकरीबन 15 युवक भारतीय नौसेना में शामिल हैं। उनमें से ही एक युवक है राजेन्द्र कुमार भास्कर। 26 जनवरी 2019 को दिल्ली के इंडिया गेट पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारतीय नौसेना साउथ नवल कमांड के गार्ड ऑफ ऑनर की टीम में राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री मानाराम भास्कर का चयन किया गया है।
दूसरी बार हुआ चयन
राजेन्द्र कुमार का दूसरी बार चयन हुआ है इससे पहले भारतीय नौसेना ईस्टर्न नवल कमांड की तरफ से 26 जनवरी 2015 को भी गार्ड ऑफ ऑनर दे चुके हैं। राजेंद्र भास्कर के गणतंत्र दिवस समारोह परेड में के लिए चयनित होने पर पिता मानाराम भास्कर व माता भगवती देवी ने बताया उनके बेटे राजेंद्र ने गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के लिए चयनित होकर परिवार , गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाली परेड में शामिल होने वाले राजेंद्र भास्कर ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसकी बड़ी बहन संगीता ने मार्गदर्शन व सहयोग देकर पढ़ाया जिसके बलबूते वह आज इस परेड में शामिल हो पाया।दसवीं तक फागलवा की प्रतिभा शिक्षण संस्थान तथा सीनियर तक भारतीय विद्यालय सीकर से अध्ययन किया है।
फागलवा प्रतिभा शिक्षण संस्थान के निदेशक मोहन जांगिड़ ने बताया कि राजेंद्र भास्कर ने दसवीं तक इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी तथा गणतंत्र दिवस समारोह परेड में शामिल होने के पश्चात शिक्षण संस्थान की ओर से तथा ग्रामीणों की ओर से राजेंद्र भास्कर का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। फालवा निवासी सुरेश थालोर, गणेश खिंचड, इंजीनियर महेश कलवानिया , मनोज भास्कर, नरेश जांगिड़ सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र भास्कर ने गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में दूसरी बार चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है तथा राजेंद्र का गांव आने पर ग्रामीणों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।