सीकर

पति से तलाक करवाकर महिला से करता रहा बलात्कार, शिकायत की तो आरोपी ने कर दिया यह नीच काम..

सीकर. बलात्कार के बाद पीडि़ता ने जब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई तो आरोपी ने दो नकाबपोश भेजकर उसकी पिटाई करवा दी।
less than 1 minute read
May 14, 2019
sikar news
पति से तलाक करवाकर महिला का करता रहा बलात्कार, शिकायत की तो कर दी ये घटिया हरकत...


सीकर. बलात्कार के बाद पीडि़ता ने जब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई तो आरोपी ने दो नकाबपोश भेजकर उसकी पिटाई करवा दी। शेखपुरा मोहल्ले में मारपीट के बाद पीडि़ता का पैर टूट गया है और उसने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने के आरोप लगाए हैं।
घटना की शिकार पीडि़ता का कहना है कि मनोज सैनी ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया था। जिसकी रिपोर्ट उसने सदर थाने दर्ज कराई थी। लेकिन, बलात्कार की घटना के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और मामले में ढिलाई बरतती रही। पीडि़ता ने बताया कार्रवाई की मांग को लेकर जब उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो आरोपी ने बाइक पर दो नकाबपोश को भेजकर उसके साथ मारपीट करवा दी। पीडि़ता के अनुसार सुबह घूमने के दौरान एक बाइक पर दो नकाबपोश आए और उन्होंने पहले तो बलात्कार का केस वापस लेने की बात कही। इसके बाद धक्का देकर उसको गिरा दिया और मारपीट कर फरार हो गए।

पीछे थे आरोपी
पीडि़ता ने बताया कि मामला दर्ज कराने के बाद उसको कई बार अहसास हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है। जिसकी सूचना समय रहते उसने पुलिस को भी दी लेकिन, उसने अनदेखी कर दी। जिसका परिणाम यह निकला कि वह मारपीट का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वे खराब मिले। जिसके कारण बाइक सवार के फुटेज भी उसमें कैद होने से रह गए।

ले गया गहने नगदी
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मनोज ने उसके साढ़े पांच लाख रुपए और गहने भी धोखे से ले गया। इससे पहले उसके पति से तलाक करा दिया और खुद को अविवाहित होना बताकर शादी का झांसा देता रहा। जबकि हकीकत में वह शादीशुदा निकला। आरोप है कि आरोपी के परिवार से जुड़े लोग उस पर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं।

Updated on:
14 May 2019 01:50 pm
Published on:
14 May 2019 01:48 pm