सीकर

पांच साल तक करता रहा देह शोषण, शादी से मना करने पर कांच की बोतलों से युवती का कर दिया ये हाल

sikar love story : । आरोप है कि एक युवक अपने आप को अविवाहित बताकर पांच साल तक उसका देह शोषण करता रहा
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 11:46 AM IST
Rape
young beautiful girl job cheating case

सीकर. पिपराली रोड की युवती ने उद्योग नगर थाने में उसके साथ दुष्कर्म होने और मारपीट में गुप्तांगों में चोट पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एक युवक अपने आप को अविवाहित बताकर पांच साल तक उसका देह शोषण करता रहा। जब विवाहित होने की जानकारी पर जब युवती ने उसके साथ रहने के लिए मना कर दिया तो उसने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण करके हमला कर दिया और इसके बाद उसे रोड पर पटक कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार युवती ने डिजनी पब्लिक स्कूल के संचालक सुनिल पर आरोप लगाए हैं कि उसने अपने आप को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देता रहा और पांच साल तक उसका देह शोषण किया। उसके शादीशुदा की जानकारी पर युवती ने उसके साथ रहने और शादी करने से मना कर दिया तो आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए फोन पर धमकाने लगा।

अपहरण की चेतावनी देने लगा। 12जून को आरोपी ने ऑटो में बैठी युवती का पीछा भी किया बताया। इसके बाद जब 19जून को युवती सुबह घूमने के लिए अपने सहेली के साथ पिपराली बाइपास पर गई तो एक इनोवा गाड़ी में सुनिल अपने दो साथी तथा एक महिला के साथ गाड़ी से नीचे उतरे और युवती को जबरन गाड़ी में डालने लगे। आरोप है कि इसके बाद इन्होंने बीयर की बोतल से उसके साथ मारपीट की बताई और उसके गुप्तांगों को चोट पहुंचाई। मामले की जांच उद्योग नगर के एसएचओ राममनोहर को सौंपी गई है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

सूद नहीं चुकाया तो दुष्कर्म में फंसाने की धमकी
सीकर. सूदखोर उनके जाल में फंसे पीडि़तों से ज्यादा रुपया वसूलने के लिए हर तरह के हथकंडे काम में ले रहे हैं। बानगी यह है कि पिछली साल उद्योग नगर थाने में सूदखोरों से परेशान एक पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराया था कि रुपया चुकता करने के लिए उन्होंने पीडि़त को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी बाद में पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि वे उसे डराने के लिए दुष्कर्म में फंसा देने का सहारा लेना चाह रहे थे।

प्रकरण में पिपराली रोड के बनवारी ने एक पूर्व महिला सरपंच सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसका आरोप था कि उसके बेटे ने एक व्यक्ति से आठ लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बदले उसने १६ लाख रुपए चुका भी दिए थे। सूदखोरों ने बनवारी के बेटे के हस्ताक्षर किए गए खाली चेक, स्टांप वापस नहीं लौटाए।
अधिक पैसा नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देने की धमकी दे डाली थी।

Published on: