सीकर

भाई के हत्यारे भाई और उसकी मां सहित चार गिरफ्तार, सिर पर गोली मारकर की थी हत्या

Kavraj Singh Murder Case : दांतारामगढ़ इलाके के बड़ागांव (बूबाना) में युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को दो दिन बाद सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों ( Four Accused of Murder Case Arrested ) को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 12:15 PM IST
भाई के हत्यारे भाई और उसकी मां सहित चार गिरफ्तार, सिर पर गोली मारकर की थी हत्या
भाई के हत्यारे भाई और उसकी मां सहित चार गिरफ्तार, सिर पर गोली मारकर की थी हत्या

खाटूश्यामजी.

Kavraj Singh Murder Case : दांतारामगढ़ इलाके के बड़ागांव (बूबाना) में युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को दो दिन बाद सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों ( Four Accused of Murder Case Arrested ) को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। थाना प्रभारी लालसिंह यादव ने बताया कि बड़ागांव (बुबाना) में कंवराज सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारे यहां से गाड़ी से फरार हो गए थे। हत्यारों को पकडऩे के लिए करीब आधा दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Read More :

परबतसर क्षेत्र में दिन रात दबिश देने के बाद हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें से राजेंद्र सिंह पुत्र फुल सिंह निवासी बड़ागांव (बूबाना), मैना कंवर, देवेंद्र सिंह निवासी परबतसर, गजवीर सिंह निवासी अजमेर को गिरफ्तार किया गया। एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। शेष हत्यारों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार की गई महिला रिश्ते में मृतक की बुआ लगती है। गौरतलब है कि सोमवार को राम-राम के दिन बड़ागांव बूबाना में पटाखों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद कवराज सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक कंवराज सिंह के बुआ व उसके लडक़ों ने ही कवराज सिंह पर फायर किया जिससे उसकी मौत हो गई।

Read More :

Published on: