31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिया परिवार के निदेशक की कोर्ट के बाहर हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठगे थे 300 करोड़

राजस्थान सहित कई राज्यों में मोटे मुनाफे व कंप्यूटर शिक्षा का झांसा देकर लोगों ने करीब 300 करोड़ की ठगी ( 300 Crore Scam ) करने वाली चिटफंड कंपनी प्रिया परिवार के निदेशक तेजपाल सिंह ( Priya Pariwar Comapny Director Tejpal Singh Death ) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 30 Oct 2019, 3:11 PM IST

प्रिया परिवार के निदेशक की कोर्ट के बाहर हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठगे थे 300 करोड़

प्रिया परिवार के निदेशक की कोर्ट के बाहर हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठगे थे 300 करोड़

सीकर।
राजस्थान सहित कई राज्यों में मोटे मुनाफे व कंप्यूटर शिक्षा का झांसा देकर लोगों ने करीब 300 करोड़ की ठगी ( 300 Crore Scam ) करने वाली चिटफंड कंपनी प्रिया परिवार के निदेशक तेजपाल सिंह ( Priya Pariwar Comapny Director Tejpal Singh Death ) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तेजपाल सिंह को जयपुर जेल से नीमकाथाना कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। जहां कोर्ट के बाहर ही तेजपाल ने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर पुलिस ने उसे निजी वाहन से कपिल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इस बीच रास्ते में ही तेजपाल ने दम तोड़ दिया। जिसे अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि कंपनी पर तीन लाख से अधिक निवेशकों से ठगी का आरोप हैं। लोगों ने राजस्थान, हरियाणा सहित देशभर में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज कराए थे। कंपनी ने पूरे देश में करीब 2 लाख से अधिक सदस्य बनाए थे।

2002 में झुंझुनूं के चिड़ावा से हुई थी कंपनी की शुरूआत
बता दें कि वर्ष 2002 में झुंझुनूं के चिड़ावा से तेजपाल नूनिया ने यह कंपनी शुरू की थी। कंपनी ने राजस्थान में नेटवर्क बनाया। बाद में पड़ोसी राज्यों में भी धंधा फैलाया। शुरूआत में तेजपाल नूनिया और महेश भी निदेशक थे। बाद में सोमबीर, सत्यप्रकाश व सज्जन कुमार सदस्य बने। इन सबके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। 2011 में इसके सभी कार्यालय बंद हो गए।

मेंबरशिप के लिए लेते थे 6800 रुपए
कंपनी तीन साल बाद 25 हजार रुपए देने का वादा कर लोगों से मेंबरशिप के 6800 रुपए लेती थी। इसके चलते लाखों लोगों ने अपना पैसा जमा करवाया।