सीकर

कड़वे प्रवचन भाग दस का विमोचन

प्रवचन केसरी मुनि विश्रांत सागर के सानिध्य में शुक्रवार सुबह दिगंबर जैन स्कूल में क्षमावाणी समारोह मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संत क्रांतिकारी मुनि तरुण सागर महाराज की पुस्तक कड़वे प्रवचन भाग 10 का विमोचन मुनि विश्रांत सागर ने किया। इस दौरान जैन स्कूल ट्रस्ट मंडल, प्रबंध समिति, गुरु परिवार, सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रियंक जैन ने बताया कि कड़वे प्रवचन भाग नौ का विमोचन मुनि तरुण सागर के सानिध्य में सीकर चातुर्मास 2017 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसी स्कूल के प्रांगण में किया था। 11 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित सीकर. उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश बताया कि शुक्रवार को पंचायती राज संस्थाओ के उप निर्वाचन सरपंच, वार्डपंच के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुतीकरण के बाद 11 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत फतेहपुर की रोसावा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 4 से नारायण राम , लक्ष्मणगढ की रूल्याणा माली के वार्ड संख्या 8 से रामचन्द्र, पिपराली के कोलिडा के वार्ड संख्या 6 से कल्याण सिंह भूरसिंह दांतारामगढ़ की चैनपुरा के वार्ड संख्या 2 से सांवरमल वर्मा, नीमकाथाना की गांवडी सेे फूली देवी, नयाबास के वार्ड संख्या 7 सेे चिरंजी लाल मीणा, दयाल की नांगल के वार्ड संख्या 5 से सुभाष चन्द, वार्ड संख्या 6 से रामसिंह, वार्ड संख्या 7 से औंकार, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की भारणी के वार्ड संख्या 5 से शांति देवी, सिहोडी की वार्ड संख्या 4 से संतरा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति नीमकाथाना की ग्राम पंचायत नांगल की वार्ड संख्या 2,3,4,9 एवं 10 में कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं हुआ है। तथा वार्ड पंच संख्या 8 व 11 में प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र निरस्त किये गये है। ग्राम पंचायत सकराय में वार्ड संख्या 4,5,6,व 7 में निर्वाचन का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति फतेहपुर की ग्राम पंचायत हिरणा में सरपंच पद, पंचायत समिति नीमकाथना की ग्राम पंचायत दयाल की नांगल के वार्ड पंच वार्ड संख्या एक एवं सरपंच पद का निर्वाचन होना है। उप चुनावों को लेकर शुक्रवार को जिभर में सियासी माहौल उफान पर रहा। सभी दलों ने गांवों में अपनी सरकार बनाने के लिए दांव-पेंच लगाना भी शुरू कर दिया है। वहीं निर्विरोध निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का देर शाम विजय जुलूस निकाला गया। कई स्थानों पर शुक्रवार को नामांकन भी हुआ।
2 min read
Sep 29, 2018
sikar news
sikar


कड़वे प्रवचन भाग दस का विमोचन

सीकर. प्रवचन केसरी मुनि विश्रांत सागर के सानिध्य में शुक्रवार सुबह दिगंबर जैन स्कूल में क्षमावाणी समारोह मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संत क्रांतिकारी मुनि तरुण सागर महाराज की पुस्तक कड़वे प्रवचन भाग 10 का विमोचन मुनि विश्रांत सागर ने किया। इस दौरान जैन स्कूल ट्रस्ट मंडल, प्रबंध समिति, गुरु परिवार, सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रियंक जैन ने बताया कि कड़वे प्रवचन भाग नौ का विमोचन मुनि तरुण सागर के सानिध्य में सीकर चातुर्मास 2017 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसी स्कूल के प्रांगण में किया था। समारोह में
मुनि ने कहा कि क्षमा जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। क्षमा करने से आपस में मतभेद नहीं रहता। विद्यार्थियों को कहा कि जीवन में सफल होना है तो आपस में विद्यार्थी कभी भी अहंकार की भावना नहीं रखें। क्षमा मांगनी है तो उन माता-पिता से मांगो जिनसे आपने छुप-छुपकर पाप, अनादर या गलत काम किए हैं। वर्धमान विद्या विहार की प्राचार्य डॉ मीनाक्षी भार्गव ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने मंगलाचरण भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। नंदिनी त्यागी ने भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश लाटा भी मौजूद थे। मुनि के सानिध्य में वर्धमान विद्या विहार स्कूल के अंदर कार्यालय का उद्घाटन सुवालाल बडज़ात्या, डॉ प्रदीप जैन, विनोद जयपुरिया कैलाश जयपुरिया, आशीष पिराका, नरेश काला, महेश बडज़ात्या, आशीष जयपुरिया और सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से किया गया। पदम चन्द भरतिया ने बताया कि 30 सितंबर महावीर दिगंबर जैन मंदिर सालासर स्टैंड से दोपहर दो बजे रथयात्रा निकाली जाएगी। नेहरू पार्क में भगवान का मस्तकाभिषेक और शांति धारा होगी।

सीकर.जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में एक अक्टूबर को अपरान्ह 3.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जीणमाता मेले के संबंध में बैठक का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर जयप्रकाश ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित पूर्व वर्षों की भांति कार्य निष्पादन समस्याएं एवं उनके निराकरण के लिए सुझाव साथ लेकर आएं।

Published on:
29 Sept 2018 04:46 pm