सीकर

नीलगाय का बचाने के प्रयास में शादी में जा रही कार पलटी, चार घायल

नीलगाय का बचाने के प्रयास में शादी में जा रही कार पलटी, चार घायल
less than 1 minute read
Jan 18, 2019
accident
accident

सीकर।

सीकर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार रात को पलसाना के पास सडक़ पर अचानक आयी नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार चार जने घायल हो गए। बाद में सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार रात साढ़े सात बजे के करीब सामोता का बास स्टैंड के पास जयपुर से सीकर की ओर जा रही एक कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार चालक ने संतुलन खो दिया और कार एक के बाद एक चार बार पलट गई। जिससे कार में सवार बीकानेर निवासी कामेश्वर सहल, दोमोदर सहल, कुशुम सहल व चालक दिलीपसिंह घायल हो गए।

बाद में सभी को उपचार के लिए हाईवे एम्बुलेंस से पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रैफर कर दिया।

कार में सवार लोग जयपुर से सीकर शादी में जा रहे थे। सभी लोग बाराती थे और दुल्हे की गाड़ी सहित बारात की अन्य गाड़ियां भी कार के आगे पीछे ही चल रही थी। हादसे के बाद अस्पताल में एकबारगी बारातियों की भीड़ लग गई। बाद में कुछ लोग घायलों के पास रूक गए और अन्य लोगों को सीकर शादी के लिए रवाना कर दिया गया।

घायलों को पहले सीकर रैफर किया। लेकिन घायल महिला के सिर में चोट लगी थी और उसे उलटियां होने लगी तो चिकित्सकों ने घायलों को जयपुर रैफर कर दिया। इस दौरान खंडेला से आ रही 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में खराब हो गई। बाद में परिजन घायलों को निजी वाहन से ही जयपुर ले गए।

Published on:
18 Jan 2019 12:03 am