सीकर

चोरों ने गाड़ी से रस्सी बांधकर किया ये काम तो दंग रह गए सब

रात को दांता में तो चोरों ने गाड़ी से रस्सी बांधकर एक स्वर्णकार की दुकान का शटर तोड़ डाला और दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए।
2 min read
Jan 08, 2019
sikar crime news
गाड़ी से रस्सी बांधकर किया ये काम तो दंग रह गए सब

दांतारामगढ़

इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलन्द हो रहे हैं। रात को दांता में तो चोरों ने गाड़ी से रस्सी बांधकर एक स्वर्णकार की दुकान का शटर तोड़ डाला और दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार दांता के मुख्य बाजार में मारोठ निवासी सुमित कुमार सोनी की दुकान है। देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। चोरों ने दुकान पर लगे तालों को छ़ुआ तक नहीं बल्कि शटर के हत्थे पर प्लास्टिक की मोटी रस्सी बांधी और किसी गाड़ी से खींचकर शटर को ही उखाड़़ दिया इसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे और दुकान में रखे नगीने, करीब आठ ग्राम सोना, चंादी के आभूषण आदि चुरा ले गए।
पहरेदार ने दी सूचना
सोनी की दुकान में चोरी की सूचना रात को ही मिल गई। रात को करीब दो बजे नेपाली चौकीदार उधर से निकला तो सोनी की दुकान का शटर टूटा देखा। दुकान के बाहर लिखे मालिक सुमित सोनी के मोबाइल नम्बर पर चौकीदार ने सूचना दी। दुकान मालिक दूर (मारोठ) होने पर उसने दांता में ही अपने परिचित श्रीराम सोनी को बताया तो वे करीब सवा दो बजे दुकान पर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
यह सामान हुआ चोरी
नागौर जिले के मारोठ निवासी सुमित कुमार सोनी दांता में छील व नगीना जड़ाई का काम करता है,इसलिए दुकान पर ज्यादा कुछ नहीं था । चार दुकान से करीब तीस हजार रुपए के नगीने, आठ ग्राम सोने की छील, दो चांदी की पायजेब तथा दो सौ ग्राम चंादी की अंगूठियां चुरा कर ले गए। इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी गई है।
व्यापारियों में आक्रोश
इलाके में लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों ने लगातार बढ़ रही चोरियां, लूट व फायरिंग आदि को रोकने में नाकाम पुलिस के प्रति अंसतोष जाहिर करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Updated on:
08 Jan 2019 06:34 pm
Published on:
08 Jan 2019 06:30 pm