सीकर

सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग को लेकर युवकों ने उठाया ऐसा कदम, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई...
less than 1 minute read
Dec 14, 2018
sachin pilot

सीकर। राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर Ashok Gehlot और Sachin Pilot को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच सीकर के नीमकाथाना में तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। युवक देव नारायण सेना के तहसील अध्यक्ष लालचंद, सुरेन्द्र पंडाली और तेजपाल बढ़ाना छावनी डिप्टी कार्यालय के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढक़र सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे। मांग नहीं मानने पर टंकी से कूदने की धमकी देने लगे। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कोतवाल श्रीराम और डीवाईएसपी प्रभाकर लाल भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मोबाइल पर बात कर तीनों को समझाने की कोशिश की। काफी देर की मशक्कत के बाद तीनों का संदेश कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद युवकों को टंकी से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सबकी सांस अटकी रही।


वहीं इधर... शाम साढ़े चार बजे घोषित होगा राजस्थान के सीएम का नाम
राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा शुक्रवार शाम 4.30 बजे की जाएगी। दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बैठक हुई, जिसमें ये निर्णय लिया गया। कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने ये जानकारी मीडिया को दी।

Published on:
14 Dec 2018 03:18 pm