आगरा

इस BJP सांसद ने साधा निशाना- ‘मायावती और मुलायम सिंह टिकट बेचकर जुटाते हैं कालाधन’

साथ ही नोटबंदी का विरोध करने वाले उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं मायावती तथा मुलायम सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि बसपा और सपा के मुखिया टिकट बेचकर कालाधन इकट्ठा करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2016, 10:43 AM IST
Feature image

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय की पूरी तरफदारी करते हुए कहा कि बैंक की कतारों मे परेशान होने के बावजूद नब्बे फीसदी जनता इस निर्णय के समर्थन में है।

भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी तथा कालेधन से परेशान जनता को यह विकल्प उचित लगा है। साक्षी महाराज ने साथ ही नोटबंदी का विरोध करने वाले उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं मायावती तथा मुलायम सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि बसपा और सपा के मुखिया टिकट बेचकर कालाधन इकट्ठा करते हैं। इसीलिए नोटबंदी के निर्णय की सबसे ज्यादा मुखालफत कर रहे हैं।

तीन तलाक मामले में उन्होंने कहा कि संविधान में जिस प्रकार सभी धर्मों व जातियों को समान अधिकार दिए हैं वैसे ही महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार दिए हैं।

ऐसे मे तीन तलाक के इकतरफा अधिकार के नाम पर महिलाओं के साथ जो शोषण हो रहा है वह संविधान की भावना के खिलाफ है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक