रायपुर

छात्र जरूर पढ़ें ये खबर : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीकर को दिया ये बड़ा झटका

एजुकेशन हब बन चुके सीकर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राज्य स्तरीय मेरिट जारी नहीं करने के आदेश से बड़ा झटका लगा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी नहीं होने के आदेश से निजी स्कूल संचालक सकते में हैं।
3 min read
• •
Updated: 25 Apr 2017, 2:53 PM IST
Feature image

एजुकेशन हब बन चुके सीकर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राज्य स्तरीय मेरिट जारी नहीं करने के आदेश से बड़ा झटका लगा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी नहीं होने के आदेश से निजी स्कूल संचालक सकते में हैं। उधर अनेक युवाओं का सपना अब धूमिल हो जाएगा। वे अब श्रेष्ठ अंक लाने के बावजूद पूरे राज्य में नहीं छा सकेंगे।

Read

मेरिट नहीं केवल पदक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के बोर्ड प्रबंधन की 22 अप्रेल को हुई बैठक में निर्णय किया कि इसी वर्ष से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी। पिछले करीब चार-पांच वर्ष से पूरे राजस्थान में सर्वाधिक मेरिट शेखावाटी से आ रही थी। कई बार टॉपर भी यहीं के विद्यार्थी रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बोर्ड पहले बारहवीं में टॉप दस तथा दसवीं में टॉप पंद्रह विद्यार्थियों की मेरिट जारी करता था। मेरिट जारी नहीं होगी, केवल दीक्षांत समारोह में अंकों के आधार पर प्रथम तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Read:

निजी नुकसान में, सरकारी को फायदा

दरअसल अभिभावकों के लिए अभी तक मेरिट ही निजी विद्यालयों की गुणवत्ता का मापक था। निजी स्कूलों के लिए कसौटी बन चुकीं मेरिट व्यस्था से सर्वाधिक नुकसान निजी विद्यालयों को होगा। अधिकतर निजी स्कूल अपने विद्यालय की मार्केटिंग में मेरिट को ही मूल आधार रखते रहे हैं। अब निजी व सरकारी में मोटा अंतर मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा अनेक निजी स्कूल के संचालक सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले होनहार विद्यार्थियों को निजी स्कूल में भर्ती कर लेते थे। मेरिट में आने पर निजी का नाम चमकता था।

Read:

4 साल में 66 मेरिट

पिछले चार साल से मेरिट में हर साल सीकर का दबदबा बढ़ता जा रहा था। मात्र चार साल में अकेला सीकर जिला राज्य स्तर पर 66 मेरिट दे चुका था। इनमें अधिकांश निजी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल थे।

Read:

सराहनीय निर्णय

बोर्ड का यह निर्णय सराहनीय है। परीक्षार्थी दबाव व तनावमुक्त होकर सहजता से सकारात्मकता के साथ अध्ययर कर पाएंगे। मेरिट का दबाव नहीं होगा। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक मिलने से महत्व बढ़ेगा।

पवन कुमार शर्मा, एडीईओ, माध्यमिक सीकर

निर्णय गलत

राज्य में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट जारी नहीं करने का निर्णय गलत है। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना खत्म होगी। निजी स्कूल दिन रात मेहनत कर रहे थे। अब अचानक निणर्य करना गलत है। यह विद्यार्थियों की भावना के खिलाफ है।

गोपाल मण्डीवाल, निजी स्कूल संचालक, सीकर

'सितारोंÓ की चमक

वर्ष 12 वीं संकाय राज्य मेरिट

2012 वाणिज्य 2

2012 विज्ञान 3

2012 कला 0

2012 दसवीं 4

2013 वाणिज्य 2

2013 विज्ञान 3

2013 कला 1

2013 दसवीं 3

2014 वाणिज्य 3

2014 विज्ञान 7

2014 कला 1

2014 दसवीं 7

2015 वाणिज्य 1

2015 विज्ञान 9

2015 कला 1

2015 दसवीं 19

Published on: