Jail security breach:अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बैठे कैदी जेल के हाईटेक सिस्टम को ही हैक कर चुके हैं। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के खास गुर्गे हार्डकोर बदमाश रोहित गोदारा, हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाऊ विदेश में बैठे-बैठे ही अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद राजू ठेहट हत्याकांड के आरोपियों से व्यवसाइयों व राजनेताओं की डिटेल व मोबाइल नंबर ले रहे थे।
Jail security breach: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बैठे कैदी जेल के हाईटेक सिस्टम को ही हैक कर चुके हैं। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के खास गुर्गे हार्डकोर बदमाश रोहित गोदारा, हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाऊ विदेश में बैठे-बैठे ही राजस्थान के कई जिलों में अपने गुर्गों व अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद राजू ठेहट हत्याकांड के आरोपियों से सैटेलाइट एप के जरिए व्यवसाइयों व राजनेताओं की डिटेल व मोबाइल नंबर ले रहे थे।
गत दिनों डीएसटी व नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो बदमाश रघुराज सिंह उर्फ पम्मी (27) निवासी नीमकाथाना और प्रविंद्र सिंह उर्फ सन्नी (20) निवासी बंधा की ढाणी और मनोज साईं को 25 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वे ही विदेश में बैठे आकाओं को सारी सूचना भिजवा रहे थे। इस मामले में अभी एक बदमाश की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस को फिरौती की राशि गैंगस्टर्स तक पहुंचने की चेन के बारे में पता लगा रही है।
पुलिस सूत्राें ने बताया कि तीनों आरोपी प्रविंद्रसिंह व रघुराजसिंह उर्फ पम्मी व मनोज साईं राजू ठेहट मर्डर मामले में अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुलदीप और हिस्ट्रीशीटर मनीष बच्चिया के संपर्क में थे। सैटेलाइट एप के जरिए उनसे बातचीत करते थे। ऐसे में यह भी बड़ा सनसनीखेज मामला है कि आरोपी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में भी आसानी से मोबाइल उपयोग कर रहे हैं।
गत दिनों गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथी हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाऊ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष त्रिलोकचंद दीवान को वॉट्सअप पर वॉइस मैसेज भेजकर 5 करोड़ रुपए की फिरोती मांगी थी। गैंगस्टर को सूचना पहुंचाने वाले तीनों गुर्गों रघुराज सिंह उर्फ पम्मी प्रविंद्र सिंह उर्फ सन्नी व मनोज साईं ने त्रिलोकचंद की रैकी भी की थी।
आरोपियों के मोबाइल की चैकिंग पर भी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। नीमकाथाना के ये तीनों आरोपी नेताओं व बड़े उद्योगपतियों के घर, ऑफिस, खान, क्रेशर, मोबाइल नंबर, वाहन के नंबर व परिवार की सारी जानकारी विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा व राहुल रिणाऊ तक पहुंचा रहे थे।
नीमकाथाना पुलिस अब अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद दोनों शूटर कुलदीप उर्फ केडी और मनीष उर्फ बच्चिया को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाएगी। जोरावाली ढाणी निवासी हिस्ट्रीशीटर मनीष उर्फ बच्चिया पुत्र पप्पूराम जाट वाहन चोरी का मास्टरमाइंड है, जो कोतवाली थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके खिलाफ सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ आदि जिलो के थानों में 28 मामले दर्ज हैं।
नीमकाथाना के खनन कारोबारी से 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 4 फरवरी को तीनों आरोपियों रघुराज सिंह उर्फ पम्मी प्रविंद्र सिंह उर्फ सन्नी व मनोज साईं को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। तीनों 9 फरवरी तक रिमांड पर है।