सीकर

शेखावाटी उत्सव: महिलाओं ने सिर पर मटकी रख लगाई दौड़, रविंद्र ने रात को बांधा समां

शेखावाटी उत्सव में रविवार को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रोचक प्रतियोगिताएं हुई

less than 1 minute read
Mar 24, 2025

सीकर. शेखावाटी उत्सव में रविवार को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रोचक प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान चित्तोड़गढ़ के भांड कलाकारों की प्रस्तुति व मटकी दौड़ सरीखी प्रतियोगिताओं का लोगों ने जमकर लुत्फ लिया। शाम को रविंद्र उपाध्याय की प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। इससे पहले दूसरे दिन के उत्सव का आगाज सुबह स्मृति वन में योग कार्यक्रम से हुआ। इसमें शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए योग गुरु महावीर जांगिड़ से स्वस्थ रहने के गुर सीखे। इसके बाद अरबन हाट में फोटो प्रदर्शनी के साथ ओपन थियेटर में मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, मटकी दौड़ व प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच रस्साकशी की मस्ती भरी प्रतियोगिताएं हुई।

होले होले.. व संयोनी.. से बांधा समां

शेखावाटी उत्सव का समापन सांस्कृतिक संध्या से हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर ने तोरे बिना जिया लागे ना, होले होले से हवा चलती है, संयोनी और केसरिया बालम सरीखे गाने गाकर शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हुटिंग के साथ दर्शक देर शाम तक कार्यक्रम में मन मुग्ध हो बंधे से रहे।

ये रहे विजेता

रंगोली प्रतियोगिता में आलिया बानो विजेता, सुवर्णा करपे दूसरे व प्रियांशु शर्मा तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में भीमराज सांडवा प्रथम तथा यथार्थ माथुर, आदित्य व पूजा प्रजापत बाकी दो स्थानों पर रहे। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में यशवी मीणा, रामा पारीक व फरजाना प्रथम तीन स्थानों पर रहे। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित देवंदा, जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा, सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता विभाग उपनिदेशक प्रियंका पारीक, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण भूकर आदि मौजूद रहे।

Published on:
24 Mar 2025 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर