सीकर

राजस्थान में Valentine Day के विरोध में उतरी शिवसेना, कार्ड जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

शिवसेना की ओर से गुरुवार को वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के कार्ड जलाकर नारेबाजी की।
less than 1 minute read
Feb 14, 2019
शिवसेना की ओर से गुरुवार को वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के कार्ड जलाकर नारेबाजी की।
राजस्थान में वैलेंटाइन के विरोध में उतरी शिवसेना, कार्ड जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

सीकर।
शिवसेना की ओर से गुरुवार को वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के कार्ड जलाकर नारेबाजी की। इससे पहले शहर के मुख्य मांर्गों से होते हुए रैली निकाली गई। रैली शहर के जाट बाजार पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिव सैनिकों ने भारत की सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए और इस तरह के अंग्रेजी त्योहारों को भारतीय सभ्यता में दाखिल ना करने की शपथ ली। जिला सचिव राम लखन कावट ने बताया कि इस तरह के दिवस हमारे भारतीय धर्म समाज में गलत संदेश देते है। हम चाहते हैं कि इस दिवस को मातृ-पितृ दिवस के रूप में बनाया जाए इस तरह के डे मनाने से समाज में असभ्यता फैलती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीकर के शिवसेना के सभी कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष जगदीश टांक, लोकेश सैनी शंकर सैनी, रामनिवास बागड़ी, नरेंद्र राइका, पहलाद सिंह, कानाराम भार्गव, हेमंत सैनी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Updated on:
14 Feb 2019 06:43 pm
Published on:
14 Feb 2019 06:42 pm