सीकर

Sikar News : सीकर में मिट्टी की सुरंग ढहने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, किस्मत से बची चौथे दोस्त की जान

Sikar News : सीकर के नेछवा इलाके के गनेड़ी गांव में खेल-खेल में बनाई मिट्टी की सुरंग में दबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Mar 31, 2026
Sikar an earthen tunnel collapses tragically Three children die fourth friends life was saved by luck
फोटो - AI

Sikar News : सीकर के नेछवा इलाके के गनेड़ी गांव में खेल-खेल में बनाई मिट्टी की सुरंग में दबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। चौथे दोस्त कृष्ण ने इस हादसे के बाद शोर मचाया और गांव वालों को सूचना दी। इस सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मिट्टी हटाकर जब तीनों को निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार बच्चों ने गांव के पास खेत में रेतीले मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे सुरंग बनाई। उसके बाद चारों बच्चे उस रेतीले मिट्टी के टीले में खेलने लगे। खेल-खेल के दौरान बाकी तीनों दोस्त अंदर चले गए और कृष्ण के सुरंग बाहर ही था। अचानक मिट्टी ढह गई।

बच्चों को बचाने में जुटे सभी ग्रामीण

इसके बाद कृष्ण बौखला गया। उसने अपने दोस्तों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। उसके बाद तेज आवाज में शोर मचाने लगा। गांव वाले उसकी आवाज सुन घटनास्थल की तरफ दौड़े। घटना की जानकारी होने पर सभी बच्चों को बचाने में जुट गए। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। पर जब तक मिट्टी हटाई जाती और तीनों को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों का नाम होलश मेघवाल (10 वर्ष) पुत्र नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14 वर्ष) पुत्र रतनलाल सैनी, दीपेश नायक (12 वर्ष) पुत्र भंवरलाल नायक था।

Updated on:
31 Mar 2026 02:00 pm
Published on:
31 Mar 2026 01:58 pm
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी