31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dungarpur Crime : डूंगरपुर में जमीनी विवाद में हत्या, नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन, नहीं होने दिया शव का पोस्टमार्टम

Dungarpur Crime : जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला मुर्दाघर के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद देर शाम 21 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब आज मंगलवार को पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Dungarpur land dispute Murder Angry family members staged a protest Postmortem of dead body was not allowed

डूंगरपुर. जिला मुर्दाघर के बाहर प्रदर्शन करते परिजनों को समझाइश करती पुलिस। फोटो पत्रिका

Dungarpur Crime : डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला मूंगाणा फला गांव में दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में सोमवार को भी गतिरोध बना रहा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला मुर्दाघर के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद देर शाम 21 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब मंगलवार को पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

सोमवार सुबह मृतक गटू ननोमा के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में डूंगरपुर जिला मुर्दाघर पहुंचे। परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवाद सौंपा। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि परिवार के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 28 मार्च रात 9 बजे आरोपियों ने लठ और पत्थरों से घर पर हमला किया। जिस पर वो बच्चों को लेकर जान बचाकर भागी।

29 मार्च शाम 4 बजे आरोपी दोबारा घर आए और डराया-धमकाया। रात 8 बजे आरोपियों ने तीसरी बार धावा बोला और पति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इनके खिलाफ किया मामला दर्ज

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रमेश, कल्पेश, अनिल, शिल्पा पत्नी शंकर ननोमा, रमीला पत्नी शंकर, अनिता पत्नी रमेश, काना पुत्र सेंगा, प्रवेश पुत्र कचरु, विद्या पत्नी कचरु, कमलेश पुत्र जीवा, कलिया पुत्र कुबेर, मोगजी पुत्र कलिया, भुरा पुत्र कमजी, मणीलाल पुत्र लालू, कमला पत्नी मणीलाल,पनी पत्नी प्रेमजी, लीलाराम पुत्र प्रेमजी, लक्ष्मी पुत्री प्रेमजी, हंतोक पत्नी काना, रुषा पत्नी दिनेश, नरेश पुत्र शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट में मृतक की पत्नी ने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू

मृतक की पत्नी की रिपार्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं।
परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी दोवड़ा डूंगरपुर

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग