सीकर

Sikar Bride Kidnap Case : दुल्हन अपहरण के मुख्य आरोपी अंकित को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

डोली से दुल्हन का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी अंकित को शुक्रवार को जेल भिजवा दिया गया।
1 minute read
May 03, 2019
Feature image

सीकर.

डोली से दुल्हन का अपहरण sikar bride kidnap Case करने वाले मुख्य आरोपी अंकित Accused Ankit को शुक्रवार को जेल Jail भिजवा दिया गया। इससे पहले आरोपी अंकित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए कि अंकित को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया जाए। प्रकरण के जांच अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दुल्हन को अपहरण कर ले जाने वाले अंकित सेवदा को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेजा गया है और प्रकरण पर पुलिस का अनुसंधान निरंतर जारी है। गौरतलब है कि दुल्हन सहित आरोपी अंकित व उसके एक साथी को पुलिस ने 20 अप्रेल को देहरादून से दस्तयाब किया था। इसके बाद दुल्हन को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर उसने 164 के बयानों में अंकित पर उसे जबरन उठा ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के आरोप लगाने पर उसे पुलिस ने रिमांड पर ले रखा था। रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट ने उसे अब जेल भेज दिया है।

तीन की तलाश जारी

मामले में अभी मारपीट व लूट के तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। जबकि पुलिस अंकित सहित उसका साथ देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन, अभी तक पुलिस उस आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसने दुल्हन के लूटे गए गहने आरोपियों से खरीदे थे।

यह था मामला
16 अप्रेल को शादी के बाद ससुराल के लिए रवाना होने वाली दुल्हन की कार पर हमला बोलकर आरोपी दुल्हन का अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने पांच दिन बाद आरोपियों सहित दुल्हन को दस्तयाब कर लिया था।

Read More :

Sikar Bride Kidnap Case : अब दुल्हन के परिवार ने रखी ये मांग, पुलिस ने आरोपी अंकित को फिर लिया रिमांड पर

Updated on:
03 May 2019 07:24 pm
Published on:
03 May 2019 07:23 pm