सीकर

सीकर दुल्हन अपहरण केस: प्रदर्शन के बीच एकबारगी बनी तनावपूर्ण स्थिति, एक्शन लेने के लिए तैयार खड़ी थी फोर्स

Sikar Bride Kidnap Update : विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट आवास को घेरने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेरा बनाकर रोका लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने लिए पुलिस के जवान पूरे अलर्ट मोड पर थे।
less than 1 minute read
Apr 20, 2019
विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट आवास को घेरने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेरा बनाकर रोका लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने लिए पुलिस के जवान पूरे अलर्ट मोड पर थे।
सीकर दुल्हन अपहरण केस: प्रदर्शन के बीच एकबारगी बनी तनावपूर्ण स्थिति, एक्शन लेने के लिए तैयार खड़ी थी फोर्स

सीकर।
धोद के नागवा गांव में दुल्हन अपहरण ( sikar bride Kidnap Case ) मामले को लेकर शहर में दिनभर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट आवास के सामने धरने पर बैैठे राजपूत समाज के लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। आंदोलन के उग्र होने की आशंका के चलते शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया, वहीं दोपहर बाद विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट आवास को घेरने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेरा बनाकर रोका लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने लिए पुलिस के जवान पूरे अलर्ट मोड पर थे। जिससे एकबारगी तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर व अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं सडक़ पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। दोपहर बाद जयपुर रेंज के आईजी एस सेंगाथिर सीकर पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों के काफी करीब है, वह जल्द ही गिरफ्त में होंगे। आईजी के आश्वान के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।

अमारण अनशन पर बैठे विधायक
सीकर में धरने का नेतृत्व कर रहे उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा आईजी की वार्ता के बाद आमरण अनशन पर बैठ गए है।

प्रशासन ने ली राहत की सांस
सीकर में आईजी के वार्ता के दौरान बनी सहमति के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा दिया। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने यातायात को बहाल करवाया।

Read More:

Updated on:
20 Apr 2019 06:29 pm
Published on:
20 Apr 2019 06:29 pm