
सीकर।
सीकर के धोद इलाके के नागवा गांव से दुल्हन के अपहरण मामले में राजपूत समाज का धरना राजपूत छात्रावास के सामने आज दूसरे दिन भी जारी है। धरना स्थल से उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढा ने आज एक बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जो कारनामा किया है, उसे समाज कभी माफ नहीं करेगा। इससे शेखावाटी में अब शांति भी नहीं रह सकती। गुढा ने प्रशासन को भी चेतावनी दी। कहा कि प्रशासन के पास कल तक का समय है। यदि आरोपी गिरफ्त में नहीं आए, तो कल कुछ भी हो सकता है। जिसमें पुलिस के लिए 50 हजार का जाब्ता भी कम पड़ सकता है। और जो कुछ भी होगा, उसका जिम्मेदार भी प्रशासन होगा। बतादें कि बुधवार नागवा से दो बहिनों की शादी के बाद विदाई के दौरान बोलेरो में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने छोटी बहन का अपहरण कर लिया था। तब से राजपूत समाज में घटना को लेकर आक्रोश है। मामले में उदयपुरवाटी विधायक बुधवार शाम को तो आत्मदाह तक का प्रयास कर चुके हैं।
Read More :