
सीकर।
जिले के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से फिल्मी स्टाइल में अपहरण की गई दुल्हन (Sikar Bride Kidnap) का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर, दुल्हन को जल्द बरामद करने व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे राजपूत समाज के लोगों का आक्रोश भी उबाल पर है। उन्होंने प्रशासन को कल यानी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया हुआ है। धरने का नेतृत्व कर रहे उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा ने कहा कि आरोपियों ने जो कारनामा किया है, उसे समाज कभी माफ नहीं करेगा। इससे शेखावाटी में अब शांति भी नहीं रह सकती। गुढा ने प्रशासन को भी चेतावनी दी। कहा कि प्रशासन के पास कल तक का समय है। यदि आरोपी गिरफ्त में नहीं आए, तो कल कुछ भी हो सकता है। जिसमें पुलिस के लिए 50 हजार का जाब्ता भी कम पड़ सकता है। उधर, दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली है। जिस कारण सीकर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए सीकर में पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है। जिले के अलावा बाहर से भी अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया है। जिसमें क्यूआरटी, आरएसी के जवान भी शामिल है।
अब तक पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। युवक अंकित जाट और दुल्हन तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल इसम मामलेे को खुद डीजीपी कपिल गर्ग मॉनिटर कर रहे है। उनका कहना है कि जल्द ही अपहरण करने वाले युवक को पकडकऱ दुल्हन को बरामद कर लिया जाएगा।
Read More :
sikar bride e Kidnap Case : विधायक राजेन्द्र गुढा का बड़ा बयान, बोले- शेखावाटी में अब नहीं रह सकती शांति