सीकर

पत्रिका की खबर के बाद कलेक्टर का पसीजा दिल, मासूम बच्चों को दी राहत, जारी किए ये आदेश

जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने मंगलवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक के बच्चों का 9 से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के निर्देश दिए है।
less than 1 minute read
Jan 08, 2019
sikar collector order to winter vacation in school breaking
पत्रिका की खबर के बाद कलेक्टर का पसीजा दिल, मासूम बच्चों को दी राहत, जारी किए ये आदेश

सीकर.

जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी में स्कूल जाने को मजबूर मासूमों को जिला कलेक्टर ने राहत दी है। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने मंगलवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक के बच्चों का 9 से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के निर्देश दिए है। इससे पहले 7 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहा था। मंगलवार को स्कूल खुले। लेकिन जिले में कोहरे व शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश के बाद 19 जनवरी तक सभी विद्यालयों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। आदेश जिले में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से सम्बद्ध सभी स्कूलों पर भी लागू होंगे।

अब 15 जनवरी को जाएंगे स्कूल
अवकाश 12 जनवरी तक होने के बाद 13 जनवरी को रविवार और 14 को मकर सक्रांति का अवकाश हैं। ऐसे में अब 15 जनवरी को विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होगी। यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं किए गए हैं। साथ ही जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है, वह यथावत चलेगी।

आदेशों की पालना की दी जिम्मेदारी

सभी उपखंड अधिकारियों को भी आदेशों की पालना कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें वह अपने क्षेत्राधिकार में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक के सहयोग से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।

Updated on:
08 Jan 2019 06:31 pm
Published on:
08 Jan 2019 06:27 pm