सीकर

इस शातिर बदमाश ने फौजी पर गाड़ी चढ़ाकर कर डाली उसकी हत्या, ये थी वजह

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Oct 31, 2018
Sikar firing Case update , sikar , fatehpur , sikar crime , sikar news , sikar lates news , soldier murder , sikar firing cctv footage
Sikar firing Case update , sikar , fatehpur , sikar crime , sikar news , sikar lates news , soldier murder , sikar firing cctv footage

सीकर.
जिले के फतेहपुर कस्बे में सट्टे के कारोबार से जुड़े रींकू के मकान पर गोली दागने वाला एक शूटर राहुल हत्या के एक मामले में भी वांछित रहा है। राहुल पर आरोप था कि इसने पिछले साल गोगानवमी पर गांव गारिंडा के एक फौजी को कैंपर गाड़ी चढ़ाकर मार डाला था। इसके बाद से यह पुलिस से छिपता फिर रहा था और इसके बाद सोमवार को रणवीर उर्फ मामा खूड़ी के संपर्क में आकर फतेहपुर में फायरिंग कर फरार होने में कामयाब हो गया।

यह था मामला
-फतेहपुर शेखावाटी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गारिंडा में फौजी के साथ विवाद हो जाने पर राहुल इसको निपटाने के इंतजार में था।
-एक दिन मौका पाकर वह पहुंचा तो फौजी इसे देखकर भागने लगा और खेतों में छुप गया। लेकिन, इसके बाद भी वह पीछे पड़ा रहा और तारबंदी को तोडकऱ इसने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी।
-इसके कारण बाद में फौजी की मौत हो गई थी। फरार होने के दौरान इसकी गाड़ी भी पलट गई थी। लेकिन, फिर भी वह भाग छूटा। इसके बाद यह रणवीर उर्फ मामा खूड़ी के सपंर्क में आया।
-इसके साथ उसने गोली चलाना सीखा और साथ में हथियार भी रखना शुरू कर दिया। लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस इसका सुराग तलाश रही थी।
-प्रकरण पर फतेहपुर कोतवाल राजीव राहड़ का कहना है कि इस दौरान राहुल के साथ उसके कई और साथी भी थे। रिकार्ड के आधार पर पुलिस राहुल और रणवीर के साथ उसके तीसरे साथी को भी तलाश रही है।

सिम में निकले शातिर

गोली मारने का शातिर अपराधी रणवीर इससे पहले भी फतेहपुर में एक होटल मैनेजर पर गोली चला चुका है। हालांकि इसके बाद वह फरार चल रहा था। परिजनों द्वारा बताए गए मोबाइल नंबरों की सिम का उपयोग इसने बंद कर रखा था। दूसरी बार इसने सिम का इस्तेमाल सोमवार को धमकी देने के लिए ही किया। इसके बाद फायरिंग को अंजाम देकर दोबारा मोबाइल बंद कर लिया। जिसके कारण पुलिस उसकी लोकेशन खोज नहीं पा रही है। हालांकि फिर भी तकनीक का सहारा लेकर तीनों आरोपियों को दबोचने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

बिना नंबरी गाड़ी लाए थे आरोपी
साक्ष्य जुटाने और कॉलोनी के लोगों की तस्दीक पर सामने आया है कि तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए बिना नंबरी केंपर गाड़ी लेकर आए थे। जो उन्होंने घटना स्थल से कुछ दूर पहले ही खड़ी कर दी थी। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है कि आरोपियों के पास गाड़ी किसकी थी और कहां से लेकर आए हैं। पुलिस को संभावना है कि गाड़ी चोरी की भी हो सकती है।

Published on:
31 Oct 2018 11:16 am