सीकर

सीकर: पटाखों के शोर के बीच गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत, कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार पर बरसाई गोलियां

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 08, 2018
firing

सीकर। सीकर के रानोली थाना इलाके में बुधवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी में बैठ कर जा रहे एक युवक पर दूसरी गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे इलाके में दीपावली की रात दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार रानोली निवासी बीजू भार्गव रात 9:00 बजे के करीब अपनी गाड़ी में सवार होकर दीपावली पूजन के बाद गांव में अपने चाचा-ताऊ से मिलने के लिए जा रहा था। बीजू मूल रूप से रानोली का निवासी है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह सीकर रह रहा है। इस दौरान बीजू को कुछ युवकों पर गाड़ी से उसका पीछा करने का शक हुआ तो वह वापस अपने घर सीकर जाने लगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने बीजू की गाड़ी पर फायर कर दिए। बंदूक की गोली गाड़ी को बिना छुए ही निकल गया तो दूसरी गाड़ी के पिछली सीट के शीशे के पास लगी। घटना के बाद दहशत में आया बीजू अपनी गाड़ी लेकर सीधे रानोली थाने पहुंच गया और आरोपी मौके से भाग छूटे।

घटना की सूचना के बाद थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 12 बोर बंदूक के दो खोल भी बरामद किए है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवा दी और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि बीजू भी आदतन अपराधी है और उस पर विभिन्न धाराओं में 7 मामले दर्ज है हालांकि कुछ मामलों में वह बरी हो चुका है। ऐसे में घटना को लेकर पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। बीजू ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं जिन पर उसने घटना को लेकर शक जताया है।

Updated on:
08 Nov 2018 09:56 am
Published on:
08 Nov 2018 09:56 am