सीकर

शिक्षा के साथ ही बेरोजगारी में भी नंबर वन है राजस्थान का ये जिला, जानिए अन्य जिलों की स्थिति

प्रदेश शिक्षा में अव्वल रहने वाला जिले के युवा बेरोजगारी भत्ता लेने में भी सबसे आगे हैं। रोजगार भत्ता लेने वाले युवाओं की संख्या हर महीने बढ़ रही हैं।
2 min read
• •
Feb 20, 2019
Feature image

सीकर.

प्रदेश शिक्षा में अव्वल रहने वाला जिले के युवा बेरोजगारी भत्ता लेने में भी सबसे आगे हैं। रोजगार भत्ता लेने वाले युवाओं की संख्या हर महीने बढ़ रही हैं। अप्रेल 2018 से जनवरी 2019 तक 3 करोड़ 37 लाख रुपए का बेरोजगारी भत्ता जिले के युवाओं ने उठाया है। इतना ही नहीं 2 करोड़ 94 लाख रुपए का बजट बेरोजगार युवाओं के खाते में जमा होना है। रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह राशि मार्च महीने में बेरोजगार युवाओं के खाते में जमा हो जाएगी।
प्रदेश में नई सरकार आने के बाद रोजगार कार्यालय में 3200 नए बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन करवाया है। सरकार की घोषणा के तहत एक फरवरी से महिलाओं और निशक्तजनों को 3500 रुपए तथा युवाओं को 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ते के रुप में मिलेंगे। इससे पहले अप्रेल से जनवरी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कुल 9 हजार 588 बेरोजगारों में महिला और निशक्तजनों को 750 रुपए तथा युवाओं को 650 रुपए भत्ता मिला है। अक्षत योजना (बेरोजगारी भत्ता योजना) शुरू होने से लेकर अब तक पंजीयन में जिला लगातार प्रदेश में अव्वल रहा हैं। वित्तीय वर्ष में अप्रेल से जनवरी तक बेरोजगारी भत्ता लेने वालें युवाओं में जनरल व ओबीसी के 3 करोड़ 6 लाख रुपए, अनुसूचित जाति के 25 लाख रुपए तथा अनुसूचित जनजाति के 6 लाख रुपए का बजट जारी हुआ है।इसके अलावा मार्च महीने में बेरोजगार युवाओं को मिलने वाले भत्ते में सामान्य व ओबीसी वर्ग के 2 करोड़ 65 लाख रुपए, अनुसूचित जाति के 26 लाख रुपए और अनुसूचित जनजाति के 3 लाख रुपए बेरोजगार युवाओं के खातों में जमा होंगे।


प्रदेश की ये है स्थिति
रोजगार कार्यालय लाभांवित
1. जयपुर 12544
2. सीकर 32805
3. दौसा 11010
4. अलवर 12994
5. भिवाड़ी 2388
6. झुंझुनूं 16546
7. जोधपुर 6782
8. जैसलमेर 930
9. बाड़मेर 1159
10. पाली 1700
11. सिरोही 3516

12. जालोर 1647
13. कोटा 3752
14. बांरा 1461
15. बूंदी 3100
16. झालावाड़ 3436
17. उदयपुर 2252
18. बांसवाड़ा 1302
19. डूंगरपुर 1650
20. राजसमंद 1889
21. प्रतापगढ़ 2208
22. चित्तौडगढ़ 1134
रोजगार कार्यालय लाभांवित
23. बीकानेर 4036
24. चूरू 10245
25. श्रीगंगानगर 3225
26. हनुमानगढ 2336
27. भरतपुर 14029
28. धोलपुर 4425
29. सवाई माधोपुर 5890
30. करौली 5405
32. अजमेर 1461
33. भीलवाड़ा 746
34. नागौर 3540
35. टोंक 6972

Updated on:
20 Feb 2019 03:34 pm
Published on:
20 Feb 2019 03:30 pm